Advertisement

खिलाड़ियों के चयन के लिए 24 एवं 25 अगस्त को चयन परीक्षण आयोजित : रायपुर शहर में रहने वाले खिलाड़ियों के लिए अवसर

खिलाड़ियों के चयन के लिए 24 एवं 25 अगस्त को चयन परीक्षण आयोजित : रायपुर शहर में रहने वाले खिलाड़ियों के लिए अवसर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

रायपुर 17 अगस्त 2021खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न अकादमियों- गैर आवासीय हॉकी अकादमी (नवीनीकरण) बालक-बालिका, गैर आवासीय तीरंदाजी अकादमी (नवीनीकरण) बालक-बालिका, गैर आवासीय एथलेटिक्स अकादमी बालक-बालिका तथा गैर आवासीय फुटबॉल अकादमी बालिका, के लिए खिलाड़ियों का चयन परीक्षण आयोजित किया जा रहा है।
रायपुर शहर में रहने वाले ऐसे बालक-बालिका जिनकी उम्र 1 अप्रैल 2021 को 13 से 17 वर्ष के मध्य है, इस चयन प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। गैर छात्रावासी खेल अकादमी हॉकी, फुटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स का चयन परीक्षण 24 से 25 अगस्त 2021 तक दो दिवसीय चयन परीक्षण लिया जाएगा।
अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम रायपुर में हॉकी एवं तीरंदाजी का परीक्षण किया जाएगा तथा स्वामी विवेकानंद कोटा स्टेडियम रायपुर में फुटबॉल एवं एथलेटिक्स खेल का प्रातः 8 बजे से चयन परीक्षण किया जाएगा।
संचालक खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ ने जानकारी दी है कि ऐसे खिलाड़ी जो उक्त आयु सीमा में हो एवं गैर छात्रावासी खेल अकादमी में प्रवेश के इच्छुक हो अपना पंजीयन जिला कार्यालय, खेल एवं युवा कल्याण, खेल भवन, रायपुर में संपर्क कर सकते हैं। इस चयन परीक्षण में खिलाड़ियों की खेल के प्रति रूचि, अनुशासन, समयबद्धता, खेल कौशल, उनकी शारीरिक दक्षता आदि के संबंध में विभाग के एन.आई.एस., प्रशिक्षकों द्वारा आंकलन किया जावेगा तथा उम्दा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चिन्हित कर चयनित किया जावेगा। ऐसे खिलाड़ी जो गैर छात्रावासी खेल अकादमी में प्रवेश हेतु अंतिम रूप से चुन लिए जाऐंगे उन्हें अकादमी में प्रवेश के पश्चात बीमा, चिकित्सा व्यय, खेल सामग्री एवं उपकरणों का प्रदाय किया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान यात्रा व्यय, स्वल्पाहार भत्ता, एक रूप परिधान, विशिष्ट प्रशिक्षण, एडवांस कोचिंग, खेल वृत्ति की सुविधाएं दी जाएगी। गैर छात्रावासी खेल अकादमी में खेल के अनुसार निम्नानुसार संख्या निर्धारित की गई है, जिसमें हॉकी में 35 बालक-बालिका, तीरंदाजी में 15 बालक-बालिका, एथलेटिक्स में 50 बालक-बालिका और फुटबॉल में 50 बालिकाएं होगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47