आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने हेतु शिविर 24 अगस्त को

breaking news

आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने हेतु शिविर 24 अगस्त को

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  कलेक्टर  संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार स्कूली बच्चो के आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने हेतु स्कूल शिक्षा विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा तहसीलवार शिविर का आयोजन  किया जा रहा है। इसी क्रम में दरिमा तहसील अंतर्गत आने वाले स्कूलो मे अध्ययनरत विद्यार्थियो के लिए आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने हेतु 24 एवं 27 अगस्त को शिविर का आयोजन किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

तहसीलदार  इरशाद अहमद ने बताया कि 24 अगस्त को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवानगर, 24 एवं 27 अगस्त के क्रमशः शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ा दमाली, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दरिमा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कतकालो में शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में शिविर प्रभारी एवं पटवारी उपस्थित रहेंगे।

banar-02