क्षेत्र के लोकप्रिय भाजपा नेता दिले यादव का लंबी बीमार से आज दुखद निधन हो गया
गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ ग्राम सतपता के पूर्व उपसरपंच एवं भारतीय जनता पार्टी की कर्मठ एवं निष्ठावान नेता दिले यादव का लंबी बीमारी के बीच आज दुखद निधन हो गया वे 50 वर्ष के थे। इनके निधन की खबर से कोयलांचल में दुख का वातावरण निर्मित हो गया है। दिले यादव जीवन पर्यंत भाजपा संगठन के लिए कार्य किया। इनकी लोकप्रियता यादव समाज के साथ-साथ सभी समाज में जबरदस्त पकड़ थी। मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी दिले यादव अपने व्यवहार से सबके चहेते थे। इनके निधन से क्षेत्रवासियों को गहरे चोट लगी है। भाजपा नेता दिले यादव लंबे समय से किडनी और मधुमेह की बीमारी से लड़ाई लड़ रहे थे। दिले यादव अपने पीछे पुत्र विनय यादव सहित एक पुत्री पत्नी को बिलखते छोड़ गए है। कोयलांचल वासियों ने स्वर्गीय दिल यादव केआत्मा की शांति के लिए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी को सहन करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। प्रदेश खबर का भी विनम्र श्रद्धांजलि
क्षेत्र के लोकप्रिय भाजपा नेता दिले यादव का लंबी बीमार से आज दुखद निधन हो गया














