छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

जिले के विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु शिक्षको की की जा रही नियुक्ति

जिले के विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु शिक्षको की की जा रही नियुक्ति

ब्यूरो चीफ/सरगुजा// शासन के आदेशानुसार सरगुजा जिले के भी विद्यालय का संचालन विगत् 02 अगस्त से प्रारंभ हो चुका है। शासन के निर्देशानुसार कक्षा 01 से 05, अठवीं, दसवीं एवं बारहवीं की कक्षाएं 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ संचालित किया जा रहा है। कोविड 19 के गाईडलाईन का अनिवार्यतः पालन करते हुए संचालन किया जा रहा है। इस हेतु कलेक्टर संजीव कुमार झा के द्वारा विद्यालयवार नोडल अधिकारी की भी नियुक्ति की गई हें। कुछ विद्यालयों में विषय शिक्षक के कुछ पद रिक्त है जिस पर शासन स्तर से नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है।व्याख्याताओं  की नियुक्ति की जा चुकी है। शेष पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. संजय गुहे ने बताया हे कि रघुनाथपुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गणित एवं भौतिकी विषय के व्याख्याताओं के पद रिक्त है जिसमें गणित के अतिथि शिक्षक की व्यवस्था पिछले सत्र मे ही शासन द्वारा कर दी गई थी । इस वर्ष पुनः गणित के अतिथि शिक्षक की व्यवस्था कर दी गई है। भौतिक विषय के व्याख्याताओं की कमी जिले मे थी किन्तु इस वर्ष नवीन पदस्थापना से अधिकांश विद्यालय मे व्याख्याताओ ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

केदारपुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में व्याख्याता गणित का पद रिक्त है। यहॉ भी अतिशीघ्र व्यवस्था के तहत शिक्षक की पूर्ति की जाएगी जिससे शैक्षणिक व्यवस्था का संचालन सुचारू रूप से हो सकेगा । उन्होने बताया कि जिन विद्यालयां में शिक्षकों की कमी है वहा वैकल्पिक रूप से जिला स्तर पर ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन भी किया जा रहा है। वर्तमान सत्र मे जिले मे 5 नवीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रजी माध्यम विद्यालयों का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है।

Invitation

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!