Advertisement

ब्लड की आपूर्ति दूर करने चलेगा ‘‘हमर खून बचाही जिंदगी‘‘ अभियान

breaking news

ब्लड की आपूर्ति दूर करने चलेगा ‘‘हमर खून बचाही जिंदगी‘‘ अभियान

ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में ब्लड बैंक में ब्लड की आपूर्ति दूर करने के लिए ‘‘हमर खून बचाही जिंदगी‘‘ अभियान स्वैच्छिक रक्तदान शिविर चलाया जाएगा जिसमें रक्तदान हेतु समाज सेवी संस्था, संगठन, संघ, समाज, विभाग, महाविद्यालयों, कार्यालयों, प्रशिक्ष़्ाण संस्थान, थाना इत्यादि संस्थानों के माध्यम से सहयोग लिया जाएगा। अभियान के तहत नगर निगम अम्बिकापुर एवं सभी विकासखण्डों में शिविर का आयोजन माह सितंबर 2021 से फरवरी 2022 तक विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा । कलेक्टर ने सभी संस्था प्रमुख से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में  अपने अधीनस्थ सदस्यों के रक्तदान हेतु प्रेरित कर जीवनदान के इस महाभियान को सफल बनाने का आग्रह किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 सितम्बर 2021 को जनशिक्षण संस्थान अम्बिकापुर, 14 सितम्बर को प्राथमिक शाला भगवानपुर, 21 सितम्बर को पॉलीटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर ,21 सितम्बर को कन्या परिसर अम्बिकापुर , 24 सितम्बर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गॉधी नगर , 28 सितम्बर को मदर टेरेसा नर्सिंग कॉलेज अम्बिकापुर, 1 अक्टूबर को श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अम्बिकापुर ,5 अक्टूबर को अग्रसेन भवन अम्बिकापुर ,

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

18 अक्टूबर को सांई बाबा आदर्श महाविद्यालय अम्बिकापुर, 20 अक्टुबर को हॉलीक्रास महिला महाविद्यालय अम्बिकापुर, 26 अक्टुबर को पी जी कॉलेज अम्बिकापुर, 30 अक्टुबर को सिंधी भवन, 31 अक्टूबर को राजीव भवन अम्बिकापुर, 2 नवम्बर को बस स्टैण्ड अम्बिकापुर, 5 नवम्बर को स्टेट बैंक मुख्य शाखा, 9 नवम्बर को सेंट्रल बैंक अम्बिकापुर ,12 नवम्बर के बैंक ऑफ बड़ौदा अम्बिकापुर, 18 नवम्बर को एच डी एफसी बैंक अम्बिकापुर, 19 नवम्बर को गुरूद्वारा अम्बिकापुर, 23 नवम्बर को जायसवाल भवन बौरीपारा अम्बिकापुर, 26 नवम्बर को भारतीय जीवन बीमा निगम अम्बिकापुर, 1 दिसम्बर को कलेक्ट्रेट परिसर अम्बिकापुर,

4 दिसम्बर को कन्या उ.मा. विद्यालय अम्बिकापुर, 7 दिसम्बर के प्रजापिता ब्रम्हकुमारी परिवार अम्बिकापुर , 10 दिसम्बर को सर्वेश्वरी समुह आश्रम अम्बिकापुर, 15 दिसम्बर को जनपद पंचायत बतौली, 18 दिसम्बर को जैन मंदिर चौपड़ापारा, 22 दिसम्बर को चित्रगुप्त भवन अम्बिकापुर, 25 दिसम्बर को पुर्व माध्यमिक शाला पर्राडाड, 29 दिसम्बर को जनपद पंचायत लुण्ड्रा, 5 जनवरी को जनपद पंचायत सीतापुर, 10 जनवरी को  केदारपुर विद्यालय अम्बिकापुर, 12 जपवरी को जनपद पंचायत उदयपुर, 9 फरवरी के पुलिस लाइन स्वास्थ्य केन्द्र अम्बिकापुर , 16 फरवरी को पुलिस ट्रेनिंग सेंटर अम्बिकापुर व शासकीय उ.मा. विद्यालय नर्मदापुर, 23 फरवरी को गॉधी स्टेडियम अम्बिकापुर तथा 28 फरवरी को शासकीय बहु. उमा विद्यालय अम्बिकापुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

banar-02

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47