Advertisement

जनसंख्या एवं बसाहट के आधार पर होगा युक्तियुक्तकरण

जनसंख्या एवं बसाहट के आधार पर होगा युक्तियुक्तकरण

ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान केंद्रां का युक्तियुक्तकरण हेतु बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजनीतिक दल के प्रतिनीधियों की बैठक आयोजित की गई । बैठक में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित न्युनतम दूरी एवं अधिकतम मतदाता संख्या आदि मापदंडो के अनुरूप मतदान केन्द्रो को स्थापित करने तथा अनुभाग एवं मतदान केन्द्रो के युक्तियुक्तकरण के लिए जनसंख्या एवं बसाहट के आधार पर अनुभागो का नए सिरे से सीमांकन एवं नामकरण करने पर चर्चा की गईl

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बैठक में बताया गया कि मतदाताओं की संख्या 1500 सौ से अधिक होने पर जहॉ तक सम्भव हो उसी परिसर में अनुभाग व मतदाताओं के स्थानांतरित कर समायोजित किया जाएगा लेकिन यदि उसी परिसर में व्यवस्था ना हो तो नया मतदान केंद्र बनाए जाऐंगें। मतदान केंद्र दो किलोमीटर से अधिक दूरी नही होगी। शहरी क्षेत्रों में आवासी जनसंख्या एवं क्षेत्रफल को ध्यान में रखते हुए आवासीय परिसरों को एक इकाई या अनुभाग मानकर कार्यवाही की जाएगी। बैठक में पार्षद  आलोक दुबे, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी  संतनदेवी जांगड़े,  रामदास, शिव जी गिरी, स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी  दिनेश गुप्ता सहित राजनीतिक दल के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

banar-02

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47