
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा
अंग्रेजी माध्यम विद्यालयो में विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु चयन सूची जारी
अंग्रेजी माध्यम विद्यालयो में विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु चयन सूची जारी
ब्यूरो चीफ/सरगुजा// स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बतौली, धौरपुर, उदयपुर, एवं नर्मदापुर में विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती हेतु चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ संजय गुहे ने बताया है कि संविदा भर्ती हेतु अभ्यर्थियों की साक्षात्कार उपरांत अंतिम मेरिट सूची अनुसार चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची जिला शिक्षा अधिकारी कार्यलय के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है। इसके साथ ही जिले के वेब साइट www.surguja.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। साक्षात्कार में अनुपस्थित अभ्यर्थियों को चयन सूची तथा प्रतीक्षा सूची में शामिल नही किया गया है।