पोड़ीकला के सरपंच को कारण बताओ नोटिस जारी

 पोड़ीकला के सरपंच को कारण बताओ नोटिस जारी

ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  खाद्यान्न भण्डारण में अवरोध उत्पन्न करने के कारण अम्बिकापुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत पोड़ीकला की सरपंच पुष्पा एक्का को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

अम्बिकापुर के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  प्रदीप साहू के द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि शासकीय उचित मूल्य दुकान पोड़ीकला के संचालन हेतु आकाश खाद्य सुरक्षा पोषण सेवा सहकारी समिति को अस्थाई रूप से आबंटित किया गया है। शासकीय उचित मूल्य दुकान पोड़ीकला को अगस्त माह के लिए शेष खाद्यान्न के हस्तांतरण हेतु 24 अगस्त 2021 को ग्राम पंचायत के सरपंच को बुलाया गया था। किन्तु मौके पर सरपंच के पति सतीश एक्का आत्मज सैनाथ एक्का एवं सहायक विक्रेता  चरण खलखो आत्मज  ननकी ने शेष खाद्यान्न को हेंडओवर करने से मना कर दिया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

इसके पश्चात सरपंच के द्वारा ग्राम वासियों के साथ पहुॅच कर एवं ग्राम पंचायत अथवा किसी अन्य समूह के माध्यम से खाद्यान्न वितरण कराये जाने अन्यथा भण्डारण नहीं करने देने की बात कहते हुए शासकीय कार्य में अवरोध उत्पन्न किए जाने के फलस्वरूप भण्डारण कार्य नहीं कराया जा सका।

यह कृत्य छ0ग0 पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 49 में दिये गए कर्तव्यों के विपरीत है।  अनुविभागीय अधिकारी ने सरपंच  पुष्पा एक्का को 6 सितम्बर को पूर्वान्ह 11.00 बजे उनके न्यायालय में उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने कहा है।

banar-02