Advertisement

जिले के दो शिक्षक राज्य स्तर पर सम्मानित

जिले के दो शिक्षक राज्य स्तर पर सम्मानित

ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को जिले के दो शिक्षक राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के हाथों राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए।  राज्यपाल अनुसुईया उइके के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 05 सितंबर 2021 को राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीतापुर के व्याख्याता ओमप्रकाश साहू और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसा अम्बिकापुर के व्याख्याता जनार्दन सिंह को शाल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

व्याख्याता  ओमप्रकाश साहू को योगा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा शैक्षणिक गतिविधियों में विशेष सहयोग देने तथा व्याख्याता  जनार्दन सिंह को गणित को रुचिकर बनाने के लिए मॉडल तैयार कर विद्यार्थियों को होने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए  वर्ष 2020-21 हेतु राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मनित किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम ने वर्ष 2021-22 हेतु राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान के लिए चयनित शिक्षकों के नामों की घोषणा की। इसमें जिले के दो शिक्षक अनिता तिवारी और  दीपलता देशमुख के नाम शामिल हैं। राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह  54 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान और 4 शिक्षकों को प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

समारोह में राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित 54 शिक्षिकों में से प्रत्येक को 21-21 हजार रूपए की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके अलावा प्रदेश के महान विभूतियों की स्मृति में दिए जाने वाले पुरस्कार से सम्मानित होने वाले प्रत्येक शिक्षक को 50-50 हजार रूपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47