हाट-बाजार क्लिनिक में ग्रामीणों को मिल रही मोतियाबिंद की भी जांच सुविधा

हाट-बाजार क्लिनिक में ग्रामीणों को मिल रही मोतियाबिंद की भी जांच सुविधा


ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  अम्बिकापुर जनपद के मेण्ड्राकला बाजार में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना के तहत शिविर लगाया गया। बाजार आई मेंड्राकला निवासी 62 वर्षीय श्याम बाई ने डॉक्टर को बताया कि उनको सर्दी, खांसी और शरीर मे दर्द की शिकायत है। उन्होंने अपना बीपी, शुगर और एचबी का टेस्ट कराया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

जब डॉ ने चेक किया तो उनको मोतियाबिंद की भी शिकायत मिली। चिकित्सक ने दवा देकर उन्हें मोतियाबिंद के इलाज हेतु स्वास्थ्य केंद्र में आने की सलाह दी। । श्याम बाई ने बताया कि कुछ दिनों से अस्वस्थ महसूस कर रही थी लेकिन स्वास्थ्य जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्र नहीं जा पा रही थी। बाजार आने  पर स्वास्थ्य जांच तथा निःशुल्क उपचार मिल गई। निःशुल्क स्वास्थ्य जांच के तहत उपचार पाकर श्याम बाई खुश हुई।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उन्होंने मुख्यमंत्री के द्वारा चलाई जाने वाली निःशुल्क चिकित्सा सेवा योजना के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। शिविर में कुल 46 लोगों का स्वास्थ्य जांच सह उपचार किया गया। कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार जिले के 46 चिन्हांकित हाट-बाजार में मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना संचालित की जा रही है।

कोविड गाइडलाइन्स का पालन करते हुए जिले में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में दी जाने वाली सभी सेवाएं निःशुल्क हैं।  स्वास्थ्य शिविर में नेत्र सहायक राजेन्द्र जायसवाल, एएनएम  इंदु कुशवाहा,  प्रभा कुजूर, आरएचओ  बिंदेश्वर भगत उपस्थित थे।