Advertisement

लखनपुर क्षेत्र में स्टांप नहीं मिलने से हो रही है भारी परेशानी

लखनपुर क्षेत्र में स्टांप नहीं मिलने से हो रही है भारी परेशानी

ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   स्थानीय तहसील कार्यालय लखनपुर में स्टांप नहीं मिलने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है । स्टांप नहीं होने से सहमति पत्र, शपथ पत्र नहीं बन पा रहा है। जिससे लखनपुर कि जनता बहुत परेशान हो रहे हैं ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनपुर तहसील कार्यालय में मात्र दो ही स्टांप बेन्डर है जिनके पास स्टांप नहीं रहता है, आज सोमवार को एक भी स्टांप बेन्डरो के पास स्टांप नहीं रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।  लखनपुर में 74 ग्राम पंचायत हैl सभी लोगों को सहमति पत्र शपथ पत्र की आवश्यकता होती है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

लखनपुर तहसील में स्टांप बेन्डरो की संख्या बढ़ाने कि जरूरत है। जिससे कि लखनपुर के आम नागरिकों को लाभ मिल सके। वर्तमान समय में राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं राजीव गांधी ग्रामीण भुमिहिन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत फार्म भरवाया जा रहा है जिसमें शपथ पत्र, सहमति पत्र लग रहा है ।

तहसील कार्यालय लखनपुर में स्टांप नहीं मिलने से लोग निराश होकर वापस जा रहे हैं। लखनपुर के जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन सरगुजा से मांग किया है कि तहसील कार्यालय लखनपुर में स्टांप बेन्डरो की संख्या बढ़ाने की मांग कि है जिससे कि आम जनता को स्टांप सहुलियत से मिल सके और लखनपुर क्षेत्र कि जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47