Advertisement

कोरोना संक्रमण काल में लोगों के बीच पूरे वर्ष सेवा कार्य में जुटे शिक्षक गौरी शंकर पांडे को नगर पालिका सूरजपुर ने किया सम्मानित

कोरोना संक्रमण काल में लोगों के बीच पूरे वर्ष सेवा कार्य में जुटे शिक्षक गौरी शंकर पांडे को नगर पालिका सूरजपुर ने किया सम्मानित
गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश प्रमुख छत्तीसगढ़
वैश्विक महामारी कोरोना काल में भी बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए अलग-अलग तरीकों को अपनाकर इस विपरीत परिस्थिति में भी जिन्होंने शिक्षा की अलख को जगाए रखा ऐसे शिक्षकों में विश्रामपुर शिवनंदनपुर के प्राथमिक शाला कन्या शिवनंदनपुर पदस्थ शिक्षक गौरी शंकर पाण्डेय का नाम अग्रणी शिक्षकों की पंक्ति में आता है।
ऐसे ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों के सम्मान मैं नगर पालिका सभागृह सूरजपुर में आयोजित कार्यक्रम में श्री गौरी शंकर पांडेय को सूरजपुर नगर पालिका अध्यक्ष श्री के के अग्रवाल जी के द्वारा शॉल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस वैश्विक महामारी में श्री पांडेय ना केवल शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए काम किया बल्कि राज्य एवं जिले के शिक्षकों को भी टेक्निकली ट्रेंड करने का काम बखूबी किया है और इनका कार्य अनवरत जारी है।इसके साथ ही श्री पांडेय सामाजिक क्षेत्र में भी चाहे वह कोरोनाकाल में लोगों को अपने खर्च से पोस्टर लगाकर सजग करने की बात हो, वैक्सीनेशन के लिए प्रोत्साहित कर लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर तक पहुंचाने की बात हो, शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात होगी या फिर अन्य कोई भी सामाजिक कार्य हो उसमें निस्वार्थ रूप से बिना किसी अपेक्षा के सदैव सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पूरे छत्तीसगढ़ में नगर पालिका के द्वारा किया गया शिक्षकों के सम्मान के लिए आयोजित यह अपने तरह का पहला कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में सूरजपुर नगर पालिका अध्यक्ष श्री के के अग्रवाल,नगरपालिका सूरजपुर के सीएमओ श्रीमती ज्योत्सना टोप्पो, श्री विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री विनोद दुबे ,बीआरसीसी श्री मनोज मंडल ,एबीईओ श्री सुनील पोर्ते, वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रवेश गोयल, बॉबी अग्रवाल,सुदर्शन राजवाड़े सीमांचल त्रिपाठी अनुरागवेंद्र सिंह बघेल ,गिरवर यादव भागीरथी साहू , बीईओ ऑफिस के देवेंद्र साहू ,सूरज सोनी, आनंद वर्मा,देवांगन जी, विवेक गुप्ता एवं नगर पालिका सूरजपुर के सभी पार्षद गण कर्मचारी एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47