प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 13 सितम्बर को

प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 13 सितम्बर को

ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर द्वारा 13 सितम्बर 2021 को पूर्वान्ह् 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी नियोजक यादेवी एसोसिएट्स के प्रमुख गणेश सिन्हा उपस्थित रहेंगे।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के उप संचालक ने बताया है कि सेल्स एक्सीक्युटीव के पदों को भरने के लिए कार्रवाई की जा रही है। इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक रखी गई है। उन्हें फ्रेन्चाइजी होल्डर होना चाहिए। इस पद के लिए इच्छुक आवेदक शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची सहित पासपोर्ट साईज की 2 फोटो के साथ उपस्थित होकर रोजगार प्राप्त करने का अवसर ले सकते हैं।