Advertisement

बिश्रामपुर पुलिस ने भीड़-भाड़ इलाको में चलित थाना लगा कर लोगों मे जागरूकता का अलख जगाया

बिश्रामपुर पुलिस ने भीड़-भाड़ इलाको में चलित थाना लगा कर लोगों मे जागरूकता का अलख जगाया
जगह जगह चंदा के नाम पर अवैध वसूली करने वाले नशेडची युवकों से सावधान रहने की अपील की

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ विश्रामपुर- विश्रामपुर पुलिस ने सार्वजनिक भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर चलित थाना लगाकर आम लोगों को साइबर क्राइम एवं नशेडची युवकों से सावधान रहते हुए इनकी हरकते को तत्काल पुलिस को जानकारी देने की अपील की है।
आज पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देश पर विश्रामपुर पुलिस ने भारतीय स्टेट बैंक ,ग्रामीण बैंक ,सेंट्रल बैंक ,बस स्टैंड एवं शिवनंदनपुर के वार्ड क्रमांक 19 तालाब पारा मेंचलित थाना लगाकर आम लोगों को समझाइश देते हुए उपनिरीक्षक कमल बनर्जी, सहायक उपनिरीक्षक उमेश सिंह, आरक्षक विष्णु देव बिहारी पांडे ,अखिलेश पांडे देवनंदन रजवाड़ा आदि पुलिस कर्मचारियों ने लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को जनता और पुलिस के बीच मैत्रीय संबंध बनी रहे इस बात पर जोर देते हुए कहा कि पुलिस अधीक्षक की मनसा है की सूरजपुर जिले के अपराध समाप्त हो जिसमें आप लोगों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। सूचना मिल रही है कि इन दिनों कुछ युवकों का समूह गणेश पूजा के नाम पर चंदा कर गलत कार्यों में उसका उपयोग कर रहे हैं ऐसे युवक सावधान हो जाएं। शिकायत आने पर पुलिस छोड़ेगी नहीं। चलित थाना में पुलिसकर्मियों ने स्पष्ट कहा कि जनता और पुलिस के बीच मैत्रीय संबंध, निरंतर संवाद, लोगों की समस्या-शिकायतों के त्वरित निराकरण, गांव में पुलिस की भौतिक रूप से मौजूदगी के लिए चलित थाना का आयोजन पुलिस अधीक्षक भावना सिंह के निर्देश पर किया जा रहा है। चलित थाना में आप अपनी समस्या-शिकायतों से हमें अवगत कराये ताकि उसका निराकरण किया जा सके। इन कर्मियों ने कहा कि पुलिस विभाग के अलावा दूसरे विभाग से संबंधित कोई समस्या हो तो भी पुलिस को अवगत कराए ताकि संबंधित विभाग को उससे अवगत करा निराकरण कराया जा सके। चलित थाना में पुलिस अधीक्षक का संवाद नंबर 7999161672 के बारे में लोगों को अवगत कराते हुए कहा कि इस नंबर पर आप अपनी शिकायत-समस्या से अवगत कराए जिसका जल्द निराकरण किया जायेगा, इस दौरान सहायक उपनिरीक्षक उमेश सिंह ने चलित थाना में मौजूद लोगों को धोखाधड़ी, साइबर क्राइम, यातायात नियमों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया । जबकि आरक्षक अखिलेश पांडे ने लाडी लोड स्पीकर से गणेश पूजा चंदा के नाम पर शिवनंदन पुर के तालाब पारा के नशेडचियो को आगाह किया कि गलत कार्यों में पाए गए तो बख्शा नहीं जाएगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47