Advertisement

चोरी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, चौकी लटोरी पुलिस की कार्यवाही।

चोरी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, चौकी लटोरी पुलिस की कार्यवाही।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख/ छत्तीसगढ़/ सूरजपुर/ गत दिनों ग्राम करवां निवासी अजय साहू ने चौकी लटोरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 20 जून को पहाड़गांव से डीजे साउण्ड का संचालन करके देर रात अपने सहयोगिता के साथ वापस आया, घर के अंदर आंगन में गैरेज में पीकप में डीजे मासपेड सहित अन्य सामग्री को गाड़ी के अंदर रखा था। 23 जून को पीकप गाड़ी में सामान खाली करने पर केबिन के उपर बने केरियर में जायफर लेप्स कंपनी का मासपेड व एम्पलीफायर कीमत 35 हजार रूपये का सामान नहीं था जिसे अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर लिया गया कि रिपोर्ट पर धारा 457, 380 भादवि के तहत मामला पंजीबद्व किया गया।
सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु के मार्गदर्शन में चौकी लटोरी की पुलिस आरोपी की पतासाजी में लगी हुई थी इसी बीच गुरूवार को मुखबीर की सूचना पर संदेही ग्राम बैजनाथपुर, थाना भटगांव निवासी विनोद राजवाड़े को पकड़ा गया। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि 21-22 जून की दरम्यानी रात को अपने साथी रिझन राजवाड़े के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था जिसके बाद पुलिस ने रिझन राजवाड़े को भी पकड़ा। आरोपियों की निशानदेही पर मासपेड व एम्पलीफायर जप्त कर दोनों को विधिवत गिरफ्तार किया।
इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी लटोरी सुनील सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज पोर्ते, आरक्षक अशोक कनौजिया, नंदकिशोर राजवाड़े, शोभनाथ कुशवाहा, प्रेम सिंह, आशिफ अख्तर, महिला आरक्षक शांति बेक व अंजना एक्का सक्रिय रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47