वैष्णो देवी में अचानक मिले छत्तीसगढ़ के किसान से सांसद राहुल गांधी ने हालचाल पूछा : किसान ने कहा- ‘बहुत अच्छा काम करत हे हमर सरकार’

रायपुर : वैष्णो देवी में अचानक मिले छत्तीसगढ़ के किसान से सांसद राहुल गांधी ने हालचाल पूछा : किसान ने कहा- ‘बहुत अच्छा काम करत हे हमर सरकार’
उन्हें बताया कि गोबर बेचकर 85 हजार कमाए, स्कूटी भी खरीद ली

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

रायपुर, 9 सितंबर 2021सांसद राहुल गांधी की आज वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पदयात्रा के दौरान छत्तीसगढ के एक किसान परिवार के साथ अचानक मुलाकात हुई।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

गांधी ने किसान और उसके परिवार को पास बिठाकर उनके साथ कुछ समय व्यतीत किया। उन्होंने उनसे हालचाल पूछा तो किसान ने उत्साह के साथ उन्हें छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के बारे में बताया। किसान ने कहा – “हमर सरकार बहुत अच्छा काम करत हे।” किसान ने श्री राहुल गांधी से कहा कि अभी सरकार को सिर्फ ढाई साल ही हुए हैं, भूपेश जी किसानों, वनवासियों के लिए बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।

भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को 6 हजार रुपए दे रहे हैं। किसान ने उन्हें बताया कि उसने गोधन न्याय योजना में गोबर बेच कर अब तक 85 हजार रुपए की कमाई कर ली है। इन पैसों से एक स्कूटी भी खरीदी है। किसान ने कहा कि गौठान में भी हमारे यहां बहुत अच्छे काम हो रहे हैं।