
खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत का दौरा कार्यक्रम
रायपुर खाद्य और संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत सोमवार 13 सितम्बर को सरगुजा जिले के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री भगत कल सवेरे 10 बजे निवास स्थान बौरीपारा अम्बिकापुर से श्री सुरेश अग्रवाल से उनके घर पर मुलाकात करेंगे। वे इसके बाद ग्राम पंचायत तुरना (लखनपुर) जाएंगे और शोकाकुल प्रयाग सिंह के परिवार से भेंट करेंगे। मंत्री श्री भगत इसके बाद दोपहर 12 बजे उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत जजगा जाएंगे और वहां रमपुरहिन माता के दर्शन करेंगे। वे 12.30 बजे श्री सिद्धार्थ सिंहदेव के शोकाकुल परिवार से भेंट करेंगे और दोपहर 1 बजे उदयपुर रेस्ट हाउस पहुंचेंगे। वे रेस्ट हाउस में भोजन करेंगे। मंत्री श्री भगत उदयपुर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे और शाम 4 बजे बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन पहुंचेंगे। वे शाम 4.30 बजे बिलासपुर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 7 बजे रायपुर लौट आएंगे।












