Advertisement

शक्ति केंद्रों को मजबूत करने भाजपाइयों ने दिया जोर

शक्ति केंद्रों को मजबूत करने भाजपाइयों ने दिया जोर

केंद्र की योजनाओं को और प्रदेश सरकार की विफलताओं को बूथ तक लेकर जाएं कार्यकर्ता- पूर्व गृहमंत्री पैकरा

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी का पूरा फोकस शक्ति केंद्रों में केंद्रित हैं। भटगांव विधानसभा के अंतर्गत भटगांव मंडल के बतरा, खोपा, सलका, चंद्रपुर, जगदीशपुर सहित अन्य शक्ति केंद्रों में अलग-अलग स्थानों में संयोजक, सह संयोजक, प्रभारी और बूथ के अध्यक्ष, सचिव, बीएलटू, पालक, सदस्यों की बैठक रखी गई।

इस बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा रहे। कार्यक्रम का अध्यक्षता भटगांव मंडल अध्यक्ष सुभाष राजवाड़े ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पवन साय, भाजपा जिला मंत्री अशोक सिंह, मोहित राम राजवाड़े, हीरालाल राजवाडे, रमेश गुप्ता, राजेन्द्र तिवारी, सन्तलाल प्रजापति, हरेंद्र सिंह रहे।

इस दौरान पूर्व गृहमंत्री रामसेवक संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता का कांग्रेस के प्रति मोह भंग हो चुका है। केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने राष्ट्र की सुरक्षा और भ्रष्टचार को रोकने कई कार्य किए। सरकारी योजनाओं का लाभ आज जनता को प्रत्यक्ष रूप से मिल रहा है। ऐसी ढेर सारी योजनाएं है, जिससे देश की गरीब जनता को लाभ हुआ है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

हमें केंद्र की सभी योजनाओं व प्रदेश सरकार की विफलताओं लेकर बूथ तक पहुंचना है उन्होंने कहा कि इसका हमें बड़ा लाभ होगा। हमारे सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं की शक्ति ही हमारे लिए अमूल्य है। अगला विधानसभा चुनाव भी हम अपने केंद्र की कार्यों और कार्यकर्ताओं के सामर्थ्य के बल पर जीतेंगे।

30 लोगो ने थामा भाजपा का दामन

पूर्व गृहमंत्री पैकरा के समक्ष लगभग 30 लोगो जगदीशपुर में भाजपा का दामन शक्ति केंद्र दौरा के दौरान थाम लिया है। कुछ पूर्व में कांग्रेस के कार्यकर्ता भी शामिल है। भाजपा में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पैकरा ने कहा कि जनता को धोखे में रखने वाली प्रदेश सरकार से त्रस्त होकर जनता ही नहीं लगातार कांग्रेस के लोग भाजपा का दामन थाम रहे है।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल, साकेत अग्रवाल, महामंत्री ज्ञान प्रकाश दुबे, रामचंद जायसवाल, स्वामी राजवाड़े, विनय यादव, सुरेश जायसवाल, लक्ष्मण जायसवाल, अमन देवांगन, संजय देवांगन, रोहित जायसवाल, दीपक राजवाडे, ओम प्रकाश यादव, संजीव पैकरा, पारस पैकरा, छोटू देवांगन, सोनू देवांगन अमन देवांगन, प्रिंस जायसवाल, आशीष गुप्ता, श्याम लाल राजवाड़े, जगरे लाल यादव, कन्हैया गुप्ता, मनोज गुप्ता, रामनरेश यादव, पितापुर राजवाड़े, सरफुद्दीन खान उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47