Advertisement

विधिक जागरूकता प्रभात फेरी को न्यायधीशों ने दिखाई हरी झण्डी 

विधिक जागरूकता प्रभात फेरी को न्यायधीशों ने दिखाई हरी झण्डी 

पी0एस0 यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   पैन इंडिया लीगल अवेरनेस आउटरीच अभियान के तहत  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अंबिकापुर आर०बी०घोरे के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंबिकापुर के द्वारा शनिवार को विधिक जागरूकता संबंधी प्रभात फेरी को न्यायधीशों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विधिक जागरूकता संबंधी तख्तियों के साथ जिला न्यायालय परिसर अंबिकापुर से दो ग्रुप में प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें लॉ कालेज के छात्र-छात्राएं, पैरालीगल वालेंटियर्स एवं एन.सी.सी. के छात्र भाग लिये।

न्यायालय परिसर अंबिकापुर से एक ग्रुप गांधी चौक से अंबेडकर चौक होते हुये वापस जिला न्यायालय परिसर में तथा दूसरा ग्रुप घडी चौक से संगम चौक होते हुये वापस जिला न्यायालय परिसर में आए। रैली का शुभारंभ स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष आनंद राम ढिडही, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश  नीलिमा सिंह बघेल, द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहिनी कंवर, पंचम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ओमप्रकाश जायवाल एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  दीपक कुमार कोसले के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव  जर्नादन खरे ने बताया कि अभियान 02 अक्टूबर – 14 नवम्बर 2021 का शुभारंभ दिनांक 02 अक्टूबर 2021 को पूर्वान्ह 11.00 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भारत के महामहिम राष्ट्रपति महोदय के मुख्य आतिथ्य में तथा उच्चतम न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधिपति एवं मुख्य सरंक्षक महोदय नालसा, माननीय विधि मंत्री महोदय विधि एवं न्याय मंत्रालय, भारत सरकार माननीय कार्यपालक अध्यक्ष महोदय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली की गरिमामयी उपस्थित में सम्पन्न हो रहा है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंबिकापुर द्वारा मोबाईल वेन के माध्यम से शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र में विधिक जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शार्ट फिल्म फेस्टिवल में चयनित शार्ट फिल्मों का प्रोजेक्टर के माध्यम से लोगों के मध्य दिखाकर जागरूकता फैलाया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सरगुजा जिले के गांवों में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किये जाने हेतु कुल 15 टीमों का गठन किया गया है जिसमें आज कुल 75 ग्रामों में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाकर आम लोगों को विधिक के क्षेत्र में जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला न्यायालय अंबिकापुर के पदस्थ मान, न्यायाधीशगण, कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57