Advertisement

अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों को किया गया सम्मानित

अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों को किया गया सम्मानित

P.S. YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  समाज कल्याण विभाग द्वारा 1 अक्टूबर को राधवपुरी अजरिमा के अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी वृद्धजनों को माल्यार्पण कर शाल एवं श्रीफल भेट कर सम्मानित किया गया एवं आवश्यकतानुसार छड़ी का भी वितरण किया गया।  सर्वप्रथम कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष  मधु सिंह के द्वारा सरस्वती माता की छायचित्र पर माल्यापर्ण किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नवापारा के स्वास्थ अमला के द्वारा उपस्थित सभी बृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। कार्यक्रम में वृद्धजनों के द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय आने वाले को पुरुषकृत किया गया। कार्यक्रम समापन के बाद वृद्धजनों के लिए उत्तम भोजन कराया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह द्वारा अपने उदबोधन में कहा है कि वैसे तो वरिष्ठ जनों का सम्मान हर दिन हर पल हमारे मन में होना चाहिये, लेकिन उनके प्रति मन में छुपे इस सम्मान को व्यक्त करने के लिये एवं बुजुर्गोंं के प्रति चिंतन की आवश्यकता के लिये औपचारिक तौर पर एक दिन निश्चित किया गया है। प्रतिवर्ष 01 अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाता है। उन्होंने यह भी कहा है कि अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाने की सन् 1990 में की गई थी।

विश्व में बुजुर्गों के प्रति होने वाले दृव्यव्हार व अन्याय रोकने के लिये लोगों में जागरुकता फैलाने के लिये 14 दिसम्बर 1990 को यह निर्णय लिया गया तब यह तय किया गया कि हर साल 01 अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के रूप में मनाया जायेगा और 01 अक्टूबर 1991 को पहली बार अन्तर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस या अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य  सरला सिंह, सरपंच अजीरमा  हेमु सिन्हा,  शैलेष प्रताप सिंहदेव,  अशोक सिंह,  कमलकात,  अमित तिवारी,  छत्रपाल सिंह मराबी,  सुरेश गुप्ता,  विनय गुप्ता,  ब्रम्हाशंकर, हेमंत सिन्हा, आ.डी. एस. चौहान महामंत्री,  राधेकृष्ण एवं कार्यालय उपसंचालक समाज कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं राधवपुरी वृद्धाश्रम के कर्मचारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47