Advertisement

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के बया चौकी इलाके में जंगल के सुनसान रास्ते पर मिले युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के बया चौकी इलाके में जंगल के सुनसान रास्ते पर मिले युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया।

पुलिस के मुताबिक, गांजा तस्करी के कारोबार में वर्चस्व की लड़ाई और पुरानी रंजिश के चलते हत्या की साजिश रची गई थी। पुलिस ने बताया, अमरजीत सिंह सोनी ने अपने बेटे की हत्या का बदला लेने के लिए सुपारी देकर करन की हत्या कराई थी।

पुलिस ने 1000 से ज्यादा CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले और AI तकनीक की मदद से आरोपियों तक पहुंची। इस मामले का नेटवर्क रायपुर से दुर्ग तक फैला हुआ था।

जंगल के सुनसान रास्ते पर मिला था नग्न शव

पुलिस के मुताबिक, 31 अक्टूबर 2026 को चौकी बया क्षेत्र में ग्राम मुरुमडीह और रायतुंम के बीच जंगल के सुनसान रास्ते पर एक युवक का शव मिला था। युवक के शरीर पर कपड़े नहीं थे। उसके सीने समेत शरीर के कई हिस्सों पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे। सीने पर अंग्रेजी में KP और हाथों पर टैटू बने हुए थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

शुरुआत में युवक की पहचान नहीं हो पाई थी। उसका इलाके से भी कोई पुराना संबंध नहीं मिला। ऐसे में पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मृतक की पहचान करना और आरोपियों तक पहुंचना था।

1000 से ज्यादा CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले

पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देश पर मामले की जांच के लिए विशेष टीम बनाई गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खोमन सिन्हा के मार्गदर्शन और डीएसपी कौशल किशोर वासनिक के नेतृत्व में टीम ने जांच शुरू की।

पुलिस ने घटनास्थल से लेकर पटेवा, संबलपुर, सरायपाली, नया रायपुर, रायपुर और दुर्ग तक आने-जाने वाले वाहनों की जानकारी जुटाई। इस दौरान 1000 से ज्यादा CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले गए। फुटेज और AI तकनीक की मदद से दो संदिग्ध कारों की पहचान की गई।

फॉरेंसिक जांच और डिजिटल जानकारी के आधार पर मृतक की पहचान करन डोंगरे के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले से जुड़े लोगों की तलाश शुरू की।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57