Advertisement

रायपुर में 12 नवंबर को छत्तीसगढ़ के एक्सपोर्टर्स के लिए एक दिवसीय वर्कशॉप आयोजित की जाएगी

रायपुर में 12 नवंबर को छत्तीसगढ़ के एक्सपोर्टर्स के लिए एक दिवसीय वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। इसमें कारोबारियों को भारत के अलग-अलग देशों के साथ हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) से मिलने वाले फायदे बताए जाएंगे।

खासतौर पर यूके, ओमान, न्यूजीलैंड, UAE और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भारतीय प्रोडक्ट्स के लिए उपलब्ध बिजनेस अपॉर्चुनिटी की जानकारी दी जाएगी। इससे प्रदेश के मौजूदा और नए एक्सपोर्टर्स को इंटरनेशनल मार्केट में अपना बिजनेस बढ़ाने में मदद मिलेगी।

भारत सरकार के कॉमर्स डिपार्टमेंट की ओर से छत्तीसगढ़ शासन के इंडस्ट्री डिपार्टमेंट के सहयोग से यह वर्कशॉप आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से होटल बेबीलोन इंटरनेशनल, VIP रोड में होगा।

भारत ने अलग-अलग देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किए हैं। इनके तहत भारतीय प्रोडक्ट्स को कई इंटरनेशनल मार्केट में जीरो या कन्सेशनल इंपोर्ट ड्यूटी पर भेजने का अवसर मिलता है। वर्कशॉप में एक्सपोर्टर्स को बताया जाएगा कि वे इन एग्रीमेंट्स का फायदा उठाकर विदेशी मार्केट में अपने प्रोडक्ट्स की पहुंच कैसे बढ़ा सकते हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अलग-अलग सेक्टर के लिए होंगे स्पेशल सेशन

वर्कशॉप में अलग-अलग सेक्टर के लिए स्पेशल सेशन भी रखे जाएंगे। इनमें संभावित एक्सपोर्ट प्रोडक्ट्स, एक्सपोर्ट अपॉर्चुनिटी, रूल्स ऑफ ओरिजिन और नॉन-टैरिफ बैरियर्स पर चर्चा होगी। एक्सपोर्टर्स को इन नियमों और प्रोसेस की प्रैक्टिकल जानकारी दी जाएगी, ताकि वे इंटरनेशनल ट्रेड में आने वाली चुनौतियों को समझ सकें।

केंद्र और राज्य के सीनियर अधिकारी होंगे शामिल

कार्यक्रम में भारत सरकार के कॉमर्स डिपार्टमेंट, इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन (ITPO) और छत्तीसगढ़ शासन के सीनियर अधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद है। वर्कशॉप का मकसद प्रदेश के एक्सपोर्टर्स को इंटरनेशनल मार्केट की नई अपॉर्चुनिटी से जोड़ना और छत्तीसगढ़ से एक्सपोर्ट को बढ़ावा देना है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57