Advertisement

जशपुर के पत्थलगांव पुलिस ने जुआ खेलते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया

जशपुर के पत्थलगांव पुलिस ने जुआ खेलते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 8 हजार 190 रुपए नकद, 52 पत्ती ताश और एक पीले रंग का प्लास्टिक तिरपाल जब्त किया है।

सभी आरोपी पत्थलगांव-जशपुर रोड किनारे विश्वकर्मा बॉडी गैरेज के पास बैठकर काट पत्ती नाम का जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, 8 नवंबर की रात पत्थलगांव पुलिस की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि विश्वकर्मा बॉडी गैरेज के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने जुआ खेल रहे सात लोगों को पकड़ लिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

झारखंड के तीन युवक भी शामिल

पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरुदेव विश्वकर्मा (26), वशिष्ठ कुमार विश्वकर्मा (36) और सुनेश कुमार भुइंया (19) के रूप में हुई है। तीनों मूल रूप से झारखंड के पलामू जिले के रहने वाले हैं और फिलहाल पत्थलगांव में रह रहे हैं।

इनके अलावा सीताराम विश्वकर्मा (42), राहुल कुमार (25) और राजू शर्मा (45), सभी निवासी पत्थलगांव, जबकि वीर कौशिक (34), निवासी पालीडीह, को भी गिरफ्तार किया गया है।

8,190 रुपए और ताश की गड्डी जब्त

पुलिस ने मौके से जुए में इस्तेमाल किए जा रहे 8,190 रुपए नकद, 52 पत्ती ताश और एक पीले रंग का प्लास्टिक तिरपाल जब्त किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57