Advertisement

बिलासपुर में दीपावली पर मिठाइयों की मांग बढ़ने के बीच खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर चिंताजनक रिपोर्ट सामने आई

बिलासपुर में दीपावली पर मिठाइयों की मांग बढ़ने के बीच खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर चिंताजनक रिपोर्ट सामने आई है। करीब एक महीने पहले जिले के 9 संस्थानों से लिए गए खाद्य पदार्थों के सभी नमूने प्रयोगशाला जांच में फेल हो गए हैं। इनमें अमूल, गोवर्धन और वचन ब्रांड के घी के सैंपल भी शामिल हैं।

इसके अलावा पनीर, दही, अंडा करी, चना और पोहा के नमूने भी निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे। सभी नमूनों की जांच रायपुर स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में कराई गई थी। रिपोर्ट आने के बाद अब खाद्य विभाग संबंधित संस्थानों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करेगा।

अलीमेंटो कैफे, सेलेस्टी और अलाकार्ट के पनीर सैंपल फेल

खाद्य-औषधि प्रशासन विभाग के अनुसार नेशनल डेयरी, अलीमेंटो कैफे, अलाकार्ट, अमृतुल्य फूड एंड बेवरेजेस और सेलेस्टी रेस्टोरेंट से पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए रायपुर स्थित लैब भेजे गए थे। प्रदेश में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद ये नमूने लिए गए थे। जांच में सभी पनीर के नमूने निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे।

अलाकार्ट की दही भी जांच में स्तरहीन मिली

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

जांच के दौरान अलाकार्ट से दही का नमूना लिया गया था, जो निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतरा। गरिमा फैमिली ढाबा से लिए गए अंडा करी के नमूने भी जांच में फेल पाए गए। वहीं, रिलायंस रिटेल भाटापारा से लिए गए चना और लाल किला पोहा के नमूने भी मानकों पर खरे नहीं उतरे।

इसके अलावा शौर्य सुपर मार्ट से लिए गए अमूल और गोवर्धन घी के नमूने फेल हो गए। अपना मार्ट देवरीखुर्द से लिए गए वचन ब्रांड के घी का नमूना भी जांच में असफल रहा।

दिवाली पर खोवा और मिठाइयों के सैंपल लिए

दीपावली पर्व के दौरान खाद्य विभाग ने जिले में अभियान चलाकर मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इस दौरान एक दर्जन से अधिक दुकानों से खोवा, कंदा, बेसन लड्डू और काजू कतली के सैंपल लिए गए।

बस स्टैंड स्थित सूर्या रॉयल स्वीट्स से खोवा, जूना बिलासपुर के बजरंग प्रसाद भंडार से कंदा और बेसन लड्डू, जबकि बजरंगबली स्वीट्स से काजू कतली का नमूना लिया गया। इसके अलावा सत्यम चौक स्थित न्यू दिल्ली स्वीट्स का निरीक्षण किया गया।

श्री बालाजी स्वीट्स एंड नमकीन, श्रीकांत वर्मा मार्ग से बेसन लड्डू और खोवा के नमूने लिए गए। वहीं, विनायक मावा और मनोज गुप्ता की दुकान से खोवा के सैंपल लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57