Advertisement

ज्यादा मजदूर लगाकर अधूरे निर्माण कार्य तेजी से पूरा कराने के निर्देश

ज्यादा मजदूर लगाकर अधूरे निर्माण कार्य तेजी से पूरा कराने के निर्देश

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  कलेक्टर  संजीव कुमार झा ने शनिवार को लखनपुर और उदयपुर के स्वामी आत्मानन्द शासकीय  उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों स्कूल में चल रहे निर्माण कार्य सहित शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लेकर अधूरे निर्माण कार्यो को तेजी से पूरा कराने के लिए ज्यादा मजदूर लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कमरों में पड़े हुए कचड़ों को दो दिन में साफ कराने के भी निर्देश दिए।
कलेक्टर ने लखनपुर स्कूल के निरीक्षण के दौरान यहां बन रहे प्रयोगशाला कक्ष, पुस्तकालय ,शौचालय तथा अन्य कमरों का निरीक्षण कर तेजी से एवं गुनवातापूर्ण निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य प्रवेश द्वार दोनो तरफ रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुराने पुस्तकालय भवन  का मरम्मत कर सुसज्जित करने कहा। कलेक्टर ने नव पदस्थ शिक्षकों से चर्चा करते हुए कहा कि स्कूल की व्यवस्थाएं ठीक कर संसाधन उपलब्ध कराई जा रही है।
साधन  सम्पन्न होने के बाद समस्या नही रहेगी। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि इस स्कूल को नाम के अनुरूप उत्कृष्ट बनाना है। इस स्कूल का प्रतिस्पर्धा सबसे अच्छे अंग्रेजी माध्यम विद्यालय से है। आप लोगो का प्रयास होगा तभी आपसे बच्चो का जुड़ाव होगा। उन्होंने प्राचार्य को शिक्षकों का एक अच्छा टीम बनाने के निर्देश दिए। एकलव्य विद्यालय का निरीक्षण’- कलेक्टर ने  लखनपुर  एवं उदयपुर विकासखण्ड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने शौचालयो  की नियमित साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए तथा बच्चो को शैक्षणिक गतिविधिययाँ के साथ ही खेलकूद के लिए भी प्रोत्साहित करने कहा।
अधीक्षका की मांग पर उन्होंने डेस्क एवं बेंच उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उदयपुर एकलव्य स्कूल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चो के लिए कैरियर काउंसिंलिंग की व्यवस्था करने कहा। उन्होंने अधीक्षिका को बच्चो को सुबह पीटी के अलावा मेडिटेशन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय परिसर में किचन गार्डन विकसित करने कहा। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ  विनय कुमार लंगेह, एसडीएम  अनिकेत साहू, जिला मिशन समन्वयक डॉ संजय सिंह, एपीसी  रविशंकर तिवारी, करुणेश श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57