तमिलनाडु में बंधक श्रमिको को प्रशासन ने मुक्त कराकर सुरक्षित पहुंचाया उनके गृह ग्राम

तमिलनाडु में बंधक श्रमिको को प्रशासन ने मुक्त कराकर सुरक्षित पहुंचाया उनके गृह ग्राम

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  तमिलनाडु के एक  रबर फैक्ट्री में बंधक बनाकर रखे गये सरगुजा  एवं जशपुर जिले के 15 श्रमिकों को  कलेक्टर  संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन एवं सडीएम  प्रदीप कुमार साहू के नेतृत्व में  श्रम विभाग  द्वारा मुक्त कराकर शनिवार को उनके गृह ग्राम तक सुरक्षित पहुंचाया गया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

श्रम अधिकारी  जीडी प्रसाद ने बताया है कि श्रमायुक्त रायपुर से सूचना मिली थी कि सरगुजा एवं जशपुर जिले के श्रमिकों को तमिलनाडु के नामक्कल  जिला स्थित रबर फैक्ट्री  रेडियल बालाजी  में 15 मजदूरों को बंधक बना कर रखा  गया है और उन्हें घर नही आने दिया जा रहा है।

कलेक्टर  संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में  संबंधित फैक्टरी संचालक से एवं मजदूरों के मेट से  संपर्क साधा गया । श्रमिको के मोबाइल नंबर से भी सतत संपर्क किया गया। श्रमिको को वहां से मुक्त कराकर शनिवार को अम्बिकापुर से  बस से बतौली के 5,दमाली के 9 और बगीचा के 1 श्रमिक को उनके गृह ग्राम के लिए रवाना किया गया।