देश

केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में कोविड के नए मामलों में तेजी जारी

केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में कोविड के नए मामलों में तेजी जारी

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

क्रमवार उच्च स्तरीय समीक्षा बैठकों में, केंद्र ने राज्यों को सख्त सतर्कता बनाए रखने, कोविड की प्रभावी रोकथाम और उचित प्रबंधन के उपायों की सलाह दी

राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर स्थिति से निपटने में मदद के लिए बहु-विशेषज्ञता वाले उच्च स्तरीय केंद्रीय दल भेजे गए

भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्‍या आज 1,64,511 हो गई है। देश में मौजूदा सक्रिय मामलों की संख्‍या अब देश के कुल संक्रमित मामलों की केवल 1.48 प्रतिशत है।

6 राज्यों – महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। नए मामलों में से 86.37 प्रतिशत इन छह राज्यों के हैं।

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 16,752 नए मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में 8,623 नए मामलों का पता चला है। राज्‍य में नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके बाद केरल में 3,792 और पंजाब में 593 नए मामलों का पता चला है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0019GBV.jpg

 

8 राज्‍यों में दैनिक नए मामलों में बढ़ोतरी का रूझान जारी है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002C28S.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003YYE6.jpg

 

केंद्र सरकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ कोविड के सक्रिय और दैनिक नए मामलों पर सतर्कता बरत रही है। कैबिनेट सचिव ने कल तेलंगाना, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्‍य प्रदेश, गुजरात, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और पश्चिम बंगाल सहित कोविड के मामलों में बढ़ोतरी दर्शाने वाले राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

 कैबिनेट सचिव ने दोहराया कि राज्यों को पिछले वर्ष के सामूहिक परिश्रम से हुए लाभ को बनाए रखने के लिए निरंतर कठोर सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। राज्यों को सख्त सतर्कता बनाए रखने की सलाह देते हुए, कोविड उपयुक्त व्यवहार को लागू करने और संबंधित उल्लंघनों से दृढ़ता से निपटने के लिये कहा गया है। यह दृढ़ता से रेखांकित किया गया कि राज्य संभावित बेहद तेज विस्तार (सुपर स्प्रेडिंग) घटनाओं के संबंध में प्रभावी निगरानी और ट्रैकिंग कार्यनीतियों का पालन करेंगे। साथ ही प्रभावी जांच, व्यापक ट्रैकिंग, पोजिटिव मामलों के त्वरित आइसोलेशन और घनिष्ठ संपर्कों के शीघ्र क्वारंटीन की आवश्यकता पर बल दिया गया।

 केंद्र ने केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल,छत्तीसगढ़, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात और जम्मू और कश्मीर (यूटी) के लिये बहु-विशेषज्ञता वाली उच्च स्तरीय टीमों की प्रतिनियुक्ति की है ताकि वे कोविड -19 में वृद्धि के कारणों का पता लगा सकें और इसके नियंत्रण और रोकथाम उपायों में राज्य स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय कर सकें।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

आज प्रात: 7 बजे तक प्राप्‍त अस्‍थायी रिपोर्ट के अनुसार2,92,312 सत्रों के माध्यम से कुल 1,43,01,266 वैक्सीन की खुराकें दी जा चुकी हैं। इनमें66,69,985 एचसीडब्‍ल्‍यू (पहली खुराक), 24,56,191एचसीडब्‍ल्‍यू (दूसरी खुराक) और51,75,090 एफएलडब्‍ल्‍यू  (पहली खुराक) शामिल हैं।

भारत 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों और निर्दिष्ट सह-रुग्णताओं के साथ 45 वर्ष से अधिक आयु समूह के सभी नागरिकों के लिये 1 मार्च, 2021 से कोविड-19टीकाकरण के दूसरे चरण को शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कोविड-19 टीकाकरण क्षमता को बढ़ाने के लिए,आयुष्मान भारत-पीएमजेएवाई के तहत लगभग 10,000निजी अस्पतालों और केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना के तहत600 से अधिक निजी अस्पतालों का उपयोग किया जाएगा। अन्य सरकारी अस्पतालों को राज्य सरकार के तहत उपयोग करने की स्वीकृति दी गई है। स्वास्थ्य बीमा योजना को कोविड -19 टीकाकरण केंद्र (सीवीसी) के रूप में उपयोगकिया जा सकाता है।

राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा कोविड-19 टीकाकरण केंद्र के रुप में इस्तेमाल किए जा सकने वाले सीजीएचएस नामांकित अस्पतालों की सूची को यहां देखा जा सकता है:

https://www.mohfw.gov.in/pdf/CGHSEmphospitals.xlsx

राज्यों द्वारा आयुष्मान भारत-पीएमजेएवाई के तहत कोविड टीकाकरण केंद्र के रूप में उपयोग किये जा सकने वाले अस्पतालों की सूची को यहां देखा जा सकता है:

https://www.mohfw.gov.in/pdf/PMJAYPRIVATEHOSPITALSCONSOLIDATED.xlsx

अभी तक कुल 1.07 करोड़ (1,07,75,169) कोविड से मरीज ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 11,718 मरीज ठीक हुए और उन्‍हें अस्‍पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

84.19 प्रतिशत ठीक हुए नए मरीज 6 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों से हैं।

केरल में एक दिन में सबसे अधिक 4,650 नए मरीज ठीक हुए हैं। जबकि पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 3,648 लोग ठीक हुए, इसके बाद तमिलनाडु में 491 लोग ठीक हुए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0046ST8.jpg

पिछले 24 घंटों में 113 कोविड मरीजों की मृत्‍यु हुई है।

84.96 प्रतिशत कोविड के नए मरीजों की मौत के मामले छह राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों से संबंधित है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 51 कोविड के नए मरीजों की मौत हुई है जबकि केरल और पंजाब में पिछले 24 घंटों के दौरान क्रमश:18 और 11 नए मरीजों की जान गई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005L4EL.jpg

उन्नीस राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से किसी मरीज की मौत की जानकारी नहीं मिली है। इन राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के नाम हैं- उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, जम्‍मू-कश्‍मीर (यूटी), ओडिशा, गोवा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, असम, लक्षद्वीप, मणिपुर, सिक्किम, लद्दाख (यूटी),मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, अंडमान और निकोबार द्वीप, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली और अरुणाचल प्रदेश।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Haresh pradhan

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!