Advertisement

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के सर्वे हेतु 25 अक्टूबर से आएगी निरीक्षण टीम

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के सर्वे हेतु 25 अक्टूबर से आएगी निरीक्षण टीम

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  विनय कुमार लंगेह ने सोमवार को जनपद सीईओ, शिक्षा विभाग एवं महिला बाल विकास के अधिकारियों की बैठक लेकर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के आगामी सर्वे की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 25 अक्टूबर 2021 से केन्द्रीय निरीक्षण टीम सर्वे हेतु जिले के भ्रमण पर आएगी। उन्होंने अभी से सर्वेक्षण की तैयारी शुरू कर रैंकिंग सुधारने के निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के समस्त स्कूल, आश्रम, छात्रावास, मदरसा व अन्य आवासीय स्कूलों के आस-पास शौचालयों की उपलब्धता, रख-रखाव सहित अन्य स्वच्छता व्यवस्था तथा ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए आवश्यक कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें।

बताया गया कि भारत सरकार पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2021 का शुभारंभ 9 सितंबर 2021 को किया गया है। केन्द्र सरकार द्वारा चयनित स्वतंत्र एजेंसी के माध्यम से सर्वेक्षण कार्य पूर्ण कराकर, परिणात्मक एवं गुणात्मक पैरामीटर के आधार पर जिले के स्वच्छता रैंकिंग को निर्धारित किया जाएगा। निरीक्षण टीम द्वारा गांव-गांव जाकर लोगों से फीडबैक ली जाएगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47