Advertisement

ई-श्रमिक कार्ड हेतु पंजीयन 30 नवंबर तक

breaking news

ई-श्रमिक कार्ड हेतु पंजीयन 30 नवंबर तक

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए 16 से 59 वर्ष के आयकर के दायरे में नहीं आने वाले कोई भी व्यक्ति ई-श्रमिक कार्ड हेतु  पंजीयन 30 नवंबर 2021 तक करा सकते है। पंजीयन सभी च्वाइस सेंटरों में निःशुल्क किया जा रहा है।
श्रम अधिकारी जी.डी. प्रसाद ने बताया है कि ई-श्रमिक कार्डधारी व्यक्ति के  महामारी से मृत्यु होने पर दो लाख तथा दिव्यांग होने पर 1 लाख पाने का हकदार होगा। उन्होंने बताया कि जिले के लिए करीब 2 लाख 86 हजार व्यक्तियों का पंजीयन कराने का लक्ष्य रखा गया है। ई-श्रमिक कार्ड बनाने के लिए विशेष शिविर भी लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ई-श्रमिक कार्ड के लिए केवल आधार कार्ड और बैंक खाता की फ़ोटो कॉपी लेकर च्वाइस सेंटर जाना है। इसके साथ ही मोबाइल नंबर भी देना होगा। उन्होंने बताया कि जिले में 84 हजार 459 असंगठित श्रमिकों का पंजीयन किया जा चुका है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47