Advertisement

हाट-बाजार क्लीनिक में 35 ग्रामीणों ने कराई ईलाज

हाट-बाजार क्लीनिक में 35 ग्रामीणों ने कराई ईलाज

 

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार सीतापुर विकासखंड मुख्यालय के ग्राम पंचायत गुतुरमा में लगाए गए मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक में बाजार करने आए 35 ग्रामीणों ने ईलाज कराई। ईलाज कराने आए लोगों का टीम के द्वारा स्वास्थ्य जांच कर दवा वितरित किया गया।

सीएमएचओ डॉ पीएस सिसोदिया के मार्गदर्शन में दूरस्थ ग्राम पंचायत गुतुरमा के साप्ताहिक बाजार में मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह एक दूरस्थ क्षेत्र है जो जिला मुख्यालय अम्बिकापुर से लगभग 80 किमी की दूरी पर स्थित है। डॉक्टर की टीम ने शिविर में बीपी, शुगर, एचबी, मलेरिया, डेंगू, वायरल फीवर, सर्दी, खाँसी तथा अन्य रोगों का जांच सह उपचार किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

शिविर के माध्यम से लोगों का निःशुल्क इलाज कर दवा वितरण किया गया। इस अवसर पर लोगों से कोरोना से सावधान रहने तथा सामाजिक दूरी का पालन करने की समझाइश दी गई साथ ही ग्रामीणों को मौसमी बीमारी से सावधान रहने तथा अपने आस-पास साफ-सफाई रखने की अपील की गई। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दूरस्थ इलाके में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगने से ग्रामीण खुश हुए। स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशिबाला जायसवाल, एएनएम खीरा पैकरा, एमपीडब्ल्यू  हर्षद कुमार तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47