Advertisement

छत्तीसगढ़ की प्रत्येक कन्या को स्कूटी दे सरकार- दीक्षा अग्रवाल

छत्तीसगढ़ की प्रत्येक कन्या को स्कूटी दे सरकार- दीक्षा अग्रवाल

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ की कन्या शक्ति के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम सरगुजा जिले में भी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। विगत दो सालों से सरस्वती साईकल योजना का लाभ लाभार्थियों को नहीं पहुचा है,इस विषय का स्मरण कराने व गहरी निद्रा में पड़े छत्तीसगढ़ सरकार को जगाने हेतु साईकल चला कर कन्याशक्ति की बहनें कलेक्टरेट पहुंची।

इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश कन्याशक्ति संयोजिका दीक्षा अग्रवाल ने बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के द्वारा यू.पी. में चुनावी घोषणा करके कहा गया कि चुनाव जीतने पर प्रत्येक लड़की को इलेक्ट्रिक स्कूटी बांटी जाएगी,जिसका प्रचार घूम घूम के यू.पी चुनाव समन्वयक भूपेश बघेल(मुख्यमंत्री,छत्तीशगढ़) के द्वारा किया जा रहा है जो कि घोर निंदनीय है।आगे उन्होने बताया कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार बनने के पश्चात सरस्वती साईकल योजना को बंद कर दिया गया अर्थात भाजपा सरकार के द्वारा जो छात्राओं के हित में योजनाएं चलाई जा रही थी वो बंद कर दी गयी है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

वही दूसरी ओर अपने प्रदेश की छात्राओं के साथ मुख्यमंत्री के द्वारा भेद भाव किया जा रहा है, प्रदेश की प्रत्येक कन्या को मिलने वाले लाभ से उन्हें वंचित रखा जा रहा है। भाजयुमो यह मांग करती है कि चूंकि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है अत: प्राथमिकता के आधार पर स्कूटी बांटने की शुरुआत सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ प्रदेश से की जाए तथा प्रत्येक कन्या को उसका अधिकार मिले साथ ही गत 2 वर्षो की सरस्वती साईकल योजना के लाभार्थियों को जिन्हें अभी तक साईकल नही मिली है उन्हें भी साईकल के जगह अब स्कूटी बांटी जाए।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रिया सिंह,पूनम राजपूत ,नेहा राजवाड़े ,देवंती सिंह,स्नेहा दास,रिया लकड़ा,मुस्कान दास,प्रतिभा,आगरिया, काजल विश्वकर्मा,संजना भूमिया,रीना भूमिया,ममता लकड़ा ,अमृता तिर्की, मांडवी भगत,प्रीति,संजना पैंकरा,आलिया भगत, सशिमा पैंकरा,रवीना सिंह,नेहा पैंकरा,आस्था खलखो,मनीषा,मनीषा भगत,निशा सिंह,गीता विश्वकर्मा,भैरवी दास, श्यामपति एक्का,ऋतु यादव,कुलेश्वरी पैंकरा,अंजू यादव,प्राची पैंकरा,अपर्णा जांगड़े,बूंद कुमारी पैंकरा,सीमा मिंज,मधु सिंह,संजीव वर्मा,वीर सोनी,विनाल गुप्ता,अनुराग शुक्ला,सोलु सिंह,दीपक यादव,मधुकर शुक्ल समेत अनेको कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57