Advertisement

समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ हुई बदसलूकी से क्षुब्ध अग्रवाल समाज ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ हुई बदसलूकी से क्षुब्ध अग्रवाल समाज ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   जशपुर में आयोजित काँग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे काँग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं अग्रवाल समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल के साथ हुई बदसलूकी को लेकर अग्रवाल समाज काफी आक्रोश में है।इस घटना से रोषित अग्रवाल समाज ने इस घटना को अंजाम देने वाले अल्पसंख्यक काँग्रेस प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इख्तियार हसन के विरुद्ध कार्रवाई की माँग करते हुये रैली की शक्ल में एसडीएम कार्यालय पहुँचे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जहाँ उन्होंने महामहिम राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंप दोषियों के ऊपर कार्रवाई की माँग की।इस संबंध में अग्रवाल समाज का कहना है कि समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल के साथ कि गई घटना एक सोची समझी साजिश है जिससे अग्रवाल समाज काफी आहत है।जिस प्रकार से भरे मंच में उनके साथ अभद्रता हुई और उन्हें अपमानित किया गया उसका अग्रवाल समाज कड़े शब्दों में निंदा करता है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल टीटू,अनिल अग्रवाल कृष्ण अग्रवाल सुनील अग्रवाल पवन अग्रवाल विनोद अग्रवाल पंकज अग्रवाल घासीराम अग्रवाल रवि अग्रवाल प्रकाश अग्रवाल विकास अग्रवाल विष्णु अग्रवाल अजय अग्रवाल सचिन अग्रवाल शुभम अग्रवाल विक्की अग्रवाल राजेश अग्रवाल प्रदीप अग्रवाल समेत काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57