तारमिस्त्री परीक्षा के लिए 30 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

तारमिस्त्री परीक्षा के लिए 30 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित

बलरामपुर 26 अक्टूबर 2021कोविड-19 के प्रभाव से माह अप्रैल 2021 में लॉकडाउन होने के कारण तारमिस्त्री परीक्षा का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। अतः आवेदकों को उचित अवसर प्रदान करने के लिए आवेदन की तिथि में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है।

विद्युत निरीक्षकालय के अंतर्गत संभागीय अनुज्ञापन समिति विद्युत रायगढ़ के द्वारा तारमिस्त्री परीक्षा माह दिसम्बर 2021 में प्रस्तावित है। समस्त संबंधित जिला रायगढ़, सरगुजा, कोरिया, जशपुर, सुरजपुर व बलरामपुर के आवेदनकर्ता, परीक्षा हेतु निर्धारित आवेदन पत्र कार्यालयीन अवधि में कार्यालय कार्यपालन अभियंता एवं संभागीय विद्युत निरीक्षक छत्तीसगढ़ शासन रायगढ़ संभाग दुर्गा चौक उत्तर चक्रधरनगर रायगढ़ से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

आवेदन पत्र डाक द्वारा या वेबसाईट के माध्यम से सीधे 30 नवम्बर 2021 तक जमा किया जा सकता है। निर्धारित अंतिम तिथि के पश्चात् प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र मान्य नहीं किये जायेंगे। कोविड-19 के कारण राज्य सरकार द्वारा जारी नीति या पुनः लॉकडाउन की आशंका होने पर यदि परीक्षा तिथि में परिवर्तन होता है या निरस्त हो जाने की आशंका के लिए समिति के समक्ष आवेदकों को शपथ प्रस्तुत करना होगा।