Advertisement

विशेष मेगा कैम्प में 2355 हितग्राही हुए लाभान्वित

विशेष मेगा कैम्प में 2355 हितग्राही हुए लाभान्वित

हितग्राहियों के सुविधा के लिए विशेष मेगा कैम्प का किया गया आयोजन

कवर्धा, 27 अक्टूबर 2021नालसा एवं सालसा द्वारा संचालित भारत का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत ’’पैन इंडिया अवेयरनेस एण्ड आउटरीच’’ अभियान 2 अक्टूबर से 14 नवंबर तक कबीरधाम जिले के समस्त ग्रामों एवं विद्यालयों में विशेष साक्षरता शिविर आयोजित किए जा रहे है। नालसा एवं सालसा के निर्देशानुसार 24 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्तर पर ’’मेगा लीगल सर्विस कैम्प’’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उच्च न्यायालय, बिलासपुर छत्तीसगढ़ में मुख्य न्यायमूर्ति द्वारा किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम में कबीरधाम जिले के सभी न्यायाधीशगण विडियो कान्फें्रसिंग के माध्यम सम्मिलित हुए।

तत्पश्चात् कार्यक्रम के द्वितीय चरण में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमित प्रताप चन्द्रा ने कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए तथा कार्यक्रम की विशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कबीरधाम श्रीमती नीता यादव भी ऑनलाईन कार्यक्रम में शामिल हुई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर कलेक्टर बी. एस. उइके द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन अमित प्रताप चन्द्रा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिले के समस्त विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित थे। उपस्थित सभी विभागों के वक्ताओं द्वारा अपने-अपने विभागों के विभिन्न योजनाओं के बारे में क्रमशः बताया गया, साथ में यह भी बताया गया कि किन योजनाओं में कितने लोगो लाभान्वित हुए है। कैम्प में शासन द्वारा संचालित योजनाओं आकाशीय बिजली, सर्पदंश, सड़क दुर्घटना से मृत अथवा घायल होने वाले पीड़ितों को प्रदान की जानी वाली सहायता, समाज कल्याण विभाग, पंचायतों अथवा नगर निकायों एवं अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के हितग्राहियों की पहचान कर उक्त तिथि को संबंधित योजना के अनुरूप राशि एवं लाभ प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत बोड़ला, जनपद पंचायत पण्डरिया एवं अन्य विभागों को वर्चुअल माध्यम से जोड़ा गया था, जहॉ भी उपस्थित आमजन को अधिक मात्रा में लाभान्वित किया गया, कार्यक्रम का सोशल मिडिया फेसबुक के माध्यम से लाईव प्रसारण भी किया गया, जिसमें कुल 4616 लोग सम्मिलित हुए तथा कुल 2355 लोग लाभान्वित हुए। कार्यक्रम विशिष्ठ अतिथि द्वारा बताया गया है कि कवर्धा में लागू धारा 144 से उत्पन्न विषम परिस्थितियों के बाद भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कबीरधाम के अधिकारी, कर्मचारी एवं पी.एल.व्ही. द्वारा विशेष प्रयास करते हुए जिले के प्रत्येक ग्रामों एवं स्कूलों में साक्षरता शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन लगभग पन्द्रह हजार से बीस हजार व्यक्तियों को लाभान्वित किया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत 24 अक्टूबर 2021 को यह ’’मेगा लीगल सर्विस कैम्प’’ का आयोजित की जा रही है, ताकि विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पंहुचाया जा सके। शासकीय योजना का लाभ पाने में कोई दिक्कत अथवा परेशानी हो तो वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कबीरधाम के कार्यालय में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, एन.आई.सी. टीम, चीप्स की टीम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, के अधिकारीगण, कर्मचारीगण तथा पी.एल.व्ही. का महत्वूपर्ण योगदान रहा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47