Advertisement

कलेक्टर ने कृत्रिम हाथ-पैर बनाने आयोजित शिविर का किया अवलोकन

कलेक्टर ने कृत्रिम हाथ-पैर बनाने आयोजित शिविर का किया अवलोकन

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   कलेक्टर संजीव कुमार झा ने शुक्रवार को  समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में जनपद पंचायत अम्बिकापुर के सभाकक्ष में दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम हाथ-पैर बनाने आयोजित चिन्हांकन शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने हितग्राहियों के चिन्हांकन से संबंधित गतिविधियों की सूक्ष्म जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डॉक्टर की टीम तथा हितग्राहियों से बात की और अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को कैलीपर्स से लाभान्वित करने अधिकारियों को निर्देशित किया।

कलेक्टर ने कहा कि सभी विकासखंडों में विशेष अभियान के तहत शिविर लगाकर दिव्यांगों का चिन्हांकन किया जा रहा है। दिव्यांगजनों को आवश्यकतानुसार कृत्रिम हाथ-पैर   बनवाकर प्रदान किया जाएगा। इससे इन लोगों का जीवन पहले से बेहतर होगा और उनको दैनंदिन कार्य करने में सहूलियत होगी। आने वाले समय में जिले में इस तरह का एक स्थायी सेटअप लगाने का प्रयास किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के ऐसे सेटअप लग जाने से पूरे संभाग के दिव्यांगजनों को इसका लाभ मिलेगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

शिविर में विशेषज्ञों की टीम के द्वारा दिव्यांगों की जांच कर कैलिपर्स का माप लिया गया। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक  डीके राय ने बताया कि शुक्रवार को अम्बिकापुर में लगे शिविर के माध्यम से 53 हितग्राहियों का चिन्हांकन किया गया। सरगुजा जिले में अब तक कुल 151 दिव्यांग हितग्राहियों का चिन्हांकन कर कैलिपर्स का माप लिया गया है। कुछ दिनों के बाद आर्टिफिशियल कैलिपर्स बनाकर हितग्राहियों को वितरित किया जाएगा।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य  राकेश गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ संजय गुहे, जनपद सीईओ  एस एन तिवारी, रायपुर से आए विशेषज्ञों की टीम में वर्क शॉप मैनेजर शरद चंद्र तिवारी, वैष्णवी श्रीवास्तव, फीबा जैकब,  आशीष लहरे,  भुवनेश्वर कश्यप तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47