Advertisement

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़िया लोगों ने अपनी मातृभूमि को किया याद

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़िया लोगों ने अपनी मातृभूमि को किया याद

एनआरआई समुदाय नाचा ने मनाया छत्तीसगढ़ का 21वां स्थापना दिवस वैश्विक स्तर पर हुआ भव्य वर्चुअल आयोजन

रायपुर 02 नवंबर 2021छत्तीसगढ़ के 21वें राज्य स्थापना दिवस 01 नवंबर के अवसर पर एनआरआई समुदाय-नाचा (उत्तरी अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन) ने अमेरिका से वैश्विक स्तर पर एक भव्य वर्चुअल आयोजन किया। इस वर्चुअल आयोजन में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, भाषा और साहित्य से देश-दुनिया का परिचय कराते हुए विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें  यूएसए, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया यूरोप, भारत और सिंगापुर से लोगों ने भाग लिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इसका लाइव प्रसारण नाचा के सोशल मीडिया चौनल पर  किया गया। कार्यक्रम में अमेरिकन राजनीतिज्ञ श्री डेनिस डेविस ने  छत्तीसगढ़  राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी और अमेरिका में रह रहे छत्तीसगढ़ के लोगों के काम की सराहना की । इस वर्ष भारत का 75वां आजादी का अमृत महोत्सव होने  के कारण नाचा ने छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों और उनके योगदान को याद करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पद्मश्री श्रीमती  ममता चंद्राकर भी कार्यक्रम से जुड़ीं और छत्तीसगढ़ी में गीत की प्रस्तुति दी। वर्चुअल आयोजन में विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़िया लोगों ने अपनी मातृभूमि को याद किया और अपने अनुभव साझा किए।

      खैरागढ़ के  रोमानिया में भारत के राजदूत श्री राहुल श्रीवास्तव ने छत्तीसगढ़ की यादों को साझा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का खानपान, संस्कृति अनूठी होने के साथ वहाँ पर्यटन की बहुत अधिक संभावना है जिससे हमे दुनिया को बताना  चाहिए। बलौदाबाजार के प्रसिद्ध मास्टर शेफ श्री विजय शर्मा ने अपनी मिट्टी की खुशबू को याद करते हुए कहा कि वे देश विदेश जहां भी जाते हैं, छत्तीसगढ़ का जायका और उसकी खुशबू साथ जाती है। इस तरह विदेशों में रह रहे लोगों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की माटी की महक को दूर दूर तक पहुंचा दिया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57