Advertisement

लखनपुर की सहायक शिक्षिका आशा पान्डेय को मिला शिक्षा दूत मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण सम्मान

लखनपुर की सहायक शिक्षिका आशा पान्डेय को मिला शिक्षा दूत मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण सम्मान

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   01 नवंबर को सरगुजा में आयोजित राज्योत्सव 2021 के अवसर पर मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार योजना के अंतर्गत सत्र 2020 21 एवं 20 21 22 के उत्कृष्ट शिक्षकों को शिक्षा दूत एवं ज्ञानपीठ पुरस्कार का वितरण राज्योत्सव के मुख्य अतिथि मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल ,खाद आयोग के अध्यक्ष गुरुप्रीत सिंह बाबरा, कलेक्टर सरगुजा  संजीव कुमार झा, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार लहंगे द्वारा किया गयाl

इस अवसर पर पुरस्कार योजना में शिक्षा दूत पुरस्कार के अंतर्गत प्रत्येक विकासखंड से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्राथमिक विद्यालय से 3 शिक्षकों का चयन किया जाता है इसमें ऐसे शिक्षक जो नवाचार विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने एवं विभिन्न पाठ्य सामग्री क्रियाओं में सक्रिय भागीदारी निभाते हैं ऐसे शिक्षकों का चयन किया जाता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उपरोक्त अनुसार शिक्षा दूत सम्मान लखनपुर की सहायक शिक्षिका आशा पान्डेय को भी सम्मान पत्र के साथ-साथ ₹5000 की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गयी।  आशा पांडेय  शैक्षणिक, साहित्यिक व समाजिक क्षेत्रों में विशेष गतिविधियों के माध्यम से विशिष्ट प्रतिष्ठा रखती हैं कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मंचों में साहित्यिक सम्मान प्राप्ति के साथ साथ लगभग 10 पुस्तकों में संपादकीय कार्य किया है हर विधाओं में छात्र-छात्राओं के अभिरुचि के अनुरूप लेखन व प्रकाशन वह नवाचारी शिक्षा का कार्य करती रहती हैं ।

इनके द्वारा विगत वर्षों में विभिन्न तरह के शैक्षणिक गतिविधियो के साथ-साथ जिला एवं प्रदेश स्तर पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित विभिन्न तरह के प्रशिक्षण व आयोजनों में लखनपुर सरगुजा का प्रतिनिधित्व किया है। इस अवसर पर सरगुजा के जिला शिक्षा अधिकारी संजय गूहे  के द्वारा सभी सम्मान प्राप्त शिक्षकों को शुभकामनाएं एवं उज्जवल भविष्य के लिए बधाई दी इस आयोजन में जिले के समस्त ब्लॉकों के चयनित सहायक शिक्षकों के साथ-साथ शिक्षा विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57