
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा
कलेक्टर ने जिलेवासियों को दी दीपावली की बधाई
सुरक्षित तरीके से खुशियां मनाने की अपील
P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर संजीव कुमार झा ने जिलेवासियों को प्रकाश व खुशियों के महापर्व दीपावली की बधाई देते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है।
कलेक्टर झा ने दीपावली पर्व में सुरक्षित ढंग से पटाखे जलाकर खुशियां मनाने के साथ ही शासन द्वारा निर्धारित समय तक ही पटाखे जलाने की अपील की है। इसके साथ ही संवेदनशील स्थानों के आस-पास तेज आवाज वाले पटाखों को न जलाने की भी अपील की है।








