छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

कलेक्टर ने निरीक्षण कर दिए निर्देश

कुनियाकला गोठान भी बनेगा आदर्श, कई आजीविका गतिविधियां होंगे संचालित

कलेक्टर ने निरीक्षण कर दिए निर्देश

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   कलेक्टर संजीव कुमार झा ने बुधवार को अम्बिकापुर जनपद अंतर्गत कुनियाकला एवं सोहगा गोठान का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कुनियाकला गोठान को भी आदर्श गोठान घोषित कर विविध आजीविका गतिविधियां संचालित करने तथा तत्काल 2 स्थानों पर बोर की खुदाई करने के निर्देश जनपद सीईओ को दिए।
कलेक्टर ने कुनियाकला गोठान के चारां ओर सीपीटी खुदाई कराने, मुर्गी पालन, बटेर पालन ,रीपा के तहत औद्योगिक इकाई स्थापित करने तथा बाड़ी विकास में तेजी लाने कहा। इसके साथ ही बाड़ी की खाली जमीन पर अलसी की खेती करने के भी निर्देश दिए। आदर्श गोठान सोहगा के निरीक्षण के दौरान समूह की महिलाओं से चर्चा कर वहां संचालित गतिविधियों की जानकारी ली।
महिलाओं ने बताया कि थ्री-टियर केज से मुर्गीपालन की जा रही है। वर्तमान में प्रतिदिन 200 अंडे का उत्पादन हो रहा है। उन्होंने बाड़ी में सब्जी-भाजी  की खेती के साथ ही आलू लगाने के निर्देश दिए। उद्यानिकी विभाग द्वारा लगाए गए गेंदे के पौधों में फूल ठीक से न आने को लेकर उन्होंने उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को मिट्टी परीक्षण एवं उपचार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि गोठान में गोबर और वर्मी खाद दोनों उपलब्ध है जितनी मात्रा में आवश्यकता है गेंदे फूल की क्यारी में डालें। उन्होंने गोठान मे लगाए गए पौधों में दीमक उपचार संबंधी दवा का छिड़काव नियमित करने तथा नवनिर्मित वर्मी टांका को जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए। गोठान में सूखे चारा की उपलब्धता के लिए   पैरादान के लिए पैरा शेड तैयार करने कहा। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ  विनय कुमार लंगेह, जनपद सीईओ  एसएन तिवारी, तहसीलदार  इरशाद अहमद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!