Advertisement

अम्बिकापुर : क्षमता के अनुरूप पूरा प्रयास करने पर सफलता जरूर मिलती है : सिंहदेव

अम्बिकापुर : क्षमता के अनुरूप पूरा प्रयास करने पर सफलता जरूर मिलती है : सिंहदेव

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा स्पर्धा का हुआ  रंगारंग शुभारंभ

4 दिवसीय खेल महाकुंभ में 620 प्रतिभागी दिखाएंगे  प्रतिभा

अम्बिकपुर 14 नवम्बर 202121वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा स्पर्धा का रविवार को यहां अम्बिकापुर स्थित शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के क्रीडांगन में रंगारंग शुभारंभ हुआ। शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़  शासन के पंचायत  एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर शालेय खेल स्पर्धा उद्घाटन की औपचारिक घोषणा की। सर्वप्रथम राज्य गीत एवं अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया गया। विशिष्ट अतिथि एवं विधयाक डॉ प्रीतम राम ने स्पर्धा ध्वज का आरोहण  किया और  मार्चपास्ट की सलामी ली। 4 दिवसीय इस राज्य स्तरीय  शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में राज्य के 5 खेल जोन के 620 प्रतिभागी 5 विधाओं के खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाये देते हुए कहा कि प्रयास करने में किसी को पीछे नही रहना चाहिए क्योंकि अपनी क्षमता के अनुरूप पूरा प्रयास करने से सफलता जरूर मिलती है। प्रतिभागी स्वस्थ प्रतियोगिता ओर खेल भावना से ओत प्रोत होकर बेहतर से बेहतर प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजन का मूल उद्देश्य खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारना और आगे बढ़ने की मौका देना है। खिलाड़ियों की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उपस्थिति के लिए ऐसे आयोजनों को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। आयोजन से पहले और बाद में भी खिलाड़ियों के भरपूर अवसर देने की बात करें। स्थानीय हुनर को निखारने की कोशिश होगी तब जाकर वे अंतरष्ट्रीय स्तर पर शामिल हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि यहां टैलेंट और स्टेमिना की कोई कमी नही है। खिलाड़ियों को समय देकर प्रशिक्षण दें, अच्छी तैयारी करायें तो वे  जरूर आगे बढ़ेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

समारोह के विशिष्ट अतिथि लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम ने कहा कि 4 दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आये छात्र खिलाड़ी अपना हुनर दिखाएंगे। इस आयोजन से खिलाड़ियों के खेल के स्तर में सुधार के लिए सहायक सिद्ध होगा। 4 दिन तक आपस मे मिल जुल कर रहें और बेहतर खेल गतिविधियाँ संपादित करें। राज्य स्तर के बाद राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी  अपना पहचान बना सकते है। आयोजन समिति के अध्यक्ष और प्रभारी कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आयोजन एवं खेल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों, कोच, आवास व्यवस्था भोजन खेल मैदान आदि पर प्रकाश डाला।

छात्राओ द्वारा मनमोहक संस्कृतिक प्रस्तुतियां- शुभारंभ अवसर पर मेजबान जिला सरगुजा के विभिन्न स्कूलों के   छात्राओ के द्वारा सरगुजिया और छतीसगढ़ी गीत संगीत  पर आधिरित मनमोहक नृत्य अतिथियों की खूब ताली बटोरी। इनमे यूनिक कान्वेंट स्कूल के  छात्राओं द्वारा स्वागत गीतए शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय  और शासकीय कन्या शिक्षा परिसर के छात्राओ द्वारा नृत्य की प्रस्तुति शामिल है।

जोशपूर्ण मार्चपास्ट-  इस अवसर पर पांचों जोन के छात्र खिलाड़ियों ने जोशपूर्ण मार्च पास्ट किया। मार्च पास्ट का नेतृत्व सहायक कमांडर शौभिक दासगुप्ता के द्वारा किया गया। सबसे पहले गुलाबी गणवेश में अपने जोन के ध्वज के साथ बस्तर, दूसरे क्रम में नीले गणवेश में बिलासपुर जोन, तृतीय क्रम में गहरे नीले गणवेश में दुर्ग जोन, चतुर्थ क्रम में आसमानी नीला गणवेश में रायपूर जोन तथा अंतिम क्रम में पीले गणवेश में मेजबान सरगुजा जोन के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया।

खिलाड़ियों ने ली शपथ- मिनी गोल्फ की राष्ट्रीय खिलाड़ी सुश्री निकिता केरकेट्टा ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावनाए मर्यादा बनाये रखने तथा नियमो का अनुपालन करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा केसरिया, सफेद और हरे रंग के गुब्बारे आसमान में छोड़े गए।

इस अवसर पर  आदिवासी स्वास्थ्य परंपरा तथा वनौषधि पादप विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री बाल कृष्ण पाठक, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, महापौर डॉ अजय तिर्की, जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता, पार्षद दीपक मिश्रा, सहायक कलेक्टर सुश्री श्वेता सुमन,एसडीएम प्रदीप साहू जिला शिक्षा अधिकारी डॉ संजय गुहे सहित स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्र खिलाड़ी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57