Advertisement

बेमेतरा : राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना-पंजीयन जारी

बेमेतरा : राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना-पंजीयन जारी

जिले में अब तक 15 हजार 255 हितग्राहियों ने किया आवेदन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बेमेतरा 15 नवम्बर 2021बेमेतरा जिले में भूमिहीन कृषि मजदूरों को राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत लाभ दिलाने के लिए पंजीयन तेज़ी से किया जा रहा है। पंजीयन शुरू होने से 15 नवम्बर तक बेमेतरा जिले के कुल 15 हजार 255 हितग्राहियों ने भूमिहीन कृषि मजदूर के रूप में पंजीयन के लिए आवेदन किया है। शासन की इस जनहितकारी योजना का लाभ लेने के लिए भूमिहीन मजदूर काफी उत्साह के साथ पंजीयन कराने ग्राम पंचायत कार्यालयों में आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं। राज्य सरकार की इस योजना के तहत प्रत्येक भूमिहीन परिवार को सालाना छह हजार रुपये की अनुदान सहायता राशि दी जाएगी। हितग्राही परिवार के चिन्हांकन के लिए पंजीयन का कार्य एक सितंबर से जारी है। योजनांतर्गत विकासखंड बेमेतरा से 3891, बेरला विकासखंड से 3056, नवागढ़ विकासखंड से 3718 एवं विकासखंड साजा से 4590 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए योजना के अंतर्गत भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों का पंजीयन 30 नवम्बर तक किया जाएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57