कोरबाछत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

संदिग्ध हालत में मिली NTPC कर्मचारी की लाश, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। जिले के दर्री थाना अंतर्गत लाटा अगारखार पाइप लाइन के पास संदिग्ध हालत में एनटीपीसी कर्मचारी की लाश मिली है। सूचना मिलने पर दर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

मृतक की पहचान सेमीपाली के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय असीम राय के रूप में हुई है, जो एनटीपीसी प्लांट में कार्यरत था। मृतक सुबह घर से टहलने के लिए निकला हुआ था। इसके बाद वो वापस अपने घर नहीं लौटा। थोड़ी देर के बाद उसकी लाश लाटा स्थित पाइप लाइन के पास मिली। मृतक असीम राय मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। वो कोरबा जिले में पिछले 6 सालों से एनटीपीसी में मजदूरी का काम करता था। मृतक की पत्नी और बच्चे साथ में रहते हैं

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

दर्री थाना पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मामले की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजहों का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!