Advertisement

Chhattisgarh News : राज्य में रबी फसलों की तेजी से हो रही बुआई : 4 लाख 78 हजार हेक्टेयर में हो चुकी बोनी

रायपुर : राज्य में रबी फसलों की तेजी से हो रही बुआई : 4 लाख 78 हजार हेक्टेयर में हो चुकी बोनी

रायपुर, 23 नवम्बर 2021छत्तीसगढ़ राज्य में रबी फसलों की बुआई तेजी से जारी है। अब तक 4 लाख 78 हजार 300 हेक्टेयर में रबी फसलों की बोनी पूरी हो चुकी है, जो रबी बोनी के लिए निर्धारित लक्ष्य 18 लाख 50 हजार हेक्टेयर का 26 फीसद है। दलहनी फसलों में तिवड़ा की बुआई लगभग अंतिम चरण में है। राज्य में इस साल 2 लाख 46 हजार हेक्टेयर में तिवड़ा बोनी लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 2 लाख 21 हजार 170 हेक्टेयर में तिवड़ा की बोनी हो चुकी है। जो कि लक्ष्य का 90 प्रतिशत है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक राज्य में 6960 हेक्टेयर में गेहूं, 7150 हेक्टेयर में मक्का, 1730 हेक्टेयर में जौ-ज्वार तथा 8880 हेक्टेयर में मोटे अनाज की बोनी पूरी कर ली गई। दलहनी फसलों में चना 65640 हेक्टेयर में, मटर 13910 हेक्टेयर में, मसूर 10320 हेक्टेयर में, मूंग 2920 हेक्टेयर में, उड़द 2680 हेक्टेयर में, कुल्थी 16690 तथा अन्य दलहनी फसले की बुआई 7710 हेक्टेयर में हो चुकी है।

इसी प्रकार तिलहनी फसलों के अंतर्गत अलसी की बुआई 13160 हेक्टेयर में, राई-सरसो की बुआई 54670 हेक्टेयर में, तिल, सूरजमुखी, मूंगफली एवं अन्य तिलहनी फसलों की 3470 हेक्टेयर हो चुकी है। गन्ना की बुआई 5050 हेक्टेयर तथा साग-सब्जी की बुआई 45070 हेक्टेयर में हुई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47