Advertisement

पेयजल व्यवस्था के लिए अत्तिरिक्त पम्प लगाने के निर्देश……………..

पेयजल व्यवस्था के लिए अत्तिरिक्त पम्प लगाने के निर्देश……………..

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत ने शुक्रवार को बतौली विकासखंड के धान खरीदी केंद्र भटको (खड़धोवा) का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में पानी के लिए अतिरिक्त पम्प लगाने तथा केंद्र से गुजरने वाले बिजली तार को हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने खरीदी केन्द्र में हैण्डपंप खनन तथा ग्राम पंचायत भटको में नवीन पंचायत भवन का निर्माण की घोषणा की।

मंत्री भगत ने धान खरीदी केंद्र भटको में बिजली पानी जैसी मूलभूत व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। समिति के अध्यक्ष से समिति में बारदाने के उपलब्धता तथा टोकन काटने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि धान को पानी से बचाने के लिए पर्याप्त मात्रा में तिरपाल की व्यवस्था करें। खरीदी केंद्र में ड्रेनेज की अच्छी व्यवस्था करें। मंत्री भगत ने एसडीएम से रकबा संशोधन तथा शून्य रकबा के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को धान बेचने में कोई समस्या नही होनी चाहिए। उनके लिए सभी आवश्यक इंतजाम किया जाए। उन्होंने धान खरीदी के संबंध में किसानों से बात की। किसानों ने टोकन कटाने तथा धान बिक्री में किसी तरह की समस्या नही होने की बात कही। भगत ने कहा कि खरीदे गए धान को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखें। किसान भी सहकारिता के सदस्य हैं, सहकारिता जीवित रहेगा तो धान खरीदी भी आगे होता रहेगा। सभी जिम्मेदारीपूर्वक धान खरीदी करें। भटको समिति के अंतर्गत 14 ग्राम के 1296 किसान पंजीकृत हैं।

इस दौरान  जनपद अध्यक्ष सुगिया मिंज, उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष रामदेव राम, एसडीएम अनमोल टोप्पो, जिला खाद्य अधिकारी  रविन्द्र सोनी, जिला सहकारी समिति के सीईओ पीएन गुप्ता तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47