Advertisement

कलेक्टर-एसपी ने धान खरीदी केन्द्र कर्रा का किया आकस्मिक निरीक्षण…..

कलेक्टर-एसपी ने धान खरीदी केन्द्र कर्रा का किया आकस्मिक निरीक्षण…..

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  कलेक्टर संजीव कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले ने शुक्रवार को दरिमा तहसील के धान खरीदी केन्द्र कर्रा का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने टोकन जारी करने तथा धान खरीदी की प्रविष्टि के संबंध में जानकारी ली और टोकन वितरण में लघु और सीमांत किसानों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही किसानों की सुविधाओं को ध्यान रखने के भी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने खरीदे गए धान की गुणवत्ता, धान की तौल, बारदाने का वजन, नमी की मात्रा, टोकन काटना, बारदाने, ट्रांसपोर्टेशन, आर्द्रतामापी यंत्र, रखरखाव, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने सभी धान उपार्जन केंद्र में निगरानी समिति के सदस्यों तथा किसानों से धान खरीदी के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि किसानों को धान बेचने के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या नही होनी चाहिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उनकी सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। सतर्क रहते हुए खरीदी केंद्रों में बिचौलियों की घुसपैठ पर निगरानी रखें। उन्होंने खरीदी केन्द्र में टोकन वितरण की जानकारी के लिए  कम्प्यूटर ऑपरेटर के सीट पर बैठकर किसानों को की गई टोकन वितरण का निरीक्षण भी किया। कलेक्टर ने खरीदी केन्द्र में धान की स्टेकिंग सहित धान को व्यवस्थित रखने के लिए की गई व्यवस्था का भी अवलोकन किया।

इस दौरान उन्होंने  खरीदी केन्द्र में संधारित विभिन्न पंजियों का अवलोकन करते हुए सतत रुप से प्रतिदिन प्रविष्टि करने के निर्देश दिए।कर्रा उपार्जन केन्द्र अंतर्गत 8 गांव के 798 किसानों ने पंजीयन कराया है। 6 दिसम्बर के लिए 12 किसानों ने टोकन कटाया है।  निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह, एसडीएम प्रदीप साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47