Advertisement

तीन दिन में 69 हजार 77 क्विंटल धान की खरीदी……

तीन दिन में 69 हजार 77 क्विंटल धान की खरीदी……

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 हेतु 1 दिसम्बर से शुरू हुए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में जिले में 3 दिसम्बर शाम 5 बजे तक 1616 किसानों से 69 हजार 77 कि्ंवटल धान की खरीदी की गई है। वर्तमान में 43 खरीदी केन्द्रों में समर्थन पर धान खरीदी प्रारंभ हुआ है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में जिले में धान खरीदी की व्यापक तैयारी की गई है। इस वर्ष समर्थन मूल्य में धान बेचने 49 हजार 324 किसानों ने पंजीयन कराया है जिनसे करीब 2 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जाएगी।

अवकाश के दिनों को छोड़कर सोमवार से शुक्रवार तक धान की खरीदी की जाएगी। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में कॉमन धान का समर्थन मूल्य 1940 रुपये तथा धान ग्रेड-ए का 1960 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57