Advertisement

जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में अंग्रेजी माध्यम स्कूल ब्रम्हपारा ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में अंग्रेजी माध्यम स्कूल ब्रम्हपारा ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल की जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबिकापुर के प्रांगण में गुरुवार को संपन्न हुई। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल ब्रम्हपारा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 5 विद्याओं के सामूहिक एवं एकल कुल 8   प्रतियोगिता में बाजी मारी। प्रथम स्थान प्राप्त प्रतियोगी प्रतिभागियों को संभाग स्तरीय प्रतियोगिता जो 5 दिसंबर 2021 को स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबिकापुर में होना है उपस्थित होने को कहा गया है।

प्रतियोगिता हेतु कक्षा छठवीं से आठवीं तक माध्यमिक स्तर तथा कक्षा नौवीं से बारहवीं तक उच्चतर माध्यमिक स्तर पर सामूहिक नृत्य, एकल नृत्य, सामूहिक गायन, एकल गायन, एकल वादन एवं लघु नाटिका में 24-24 प्रतिभागियों ने भाग लिया सभी प्रतियोगिता का थीम लोक गीत, देशभक्ति गीत, राष्ट्रभक्ति गीत, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल पर आधारित था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

संस्था के प्राचार्य एसएस कुरैशी ने प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों की घोषणा की जिसके अनुसार पूर्व माध्यमिक स्तर में सामूहिक नृत्य में प्रथम स्थान ब्रह्मपारा अंबिकापुर, एकल नृत्य में प्रथम स्थान कन्या उदयपुर, लघु नाटिका में प्रथम स्थान ब्रह्मपारा अंबिकापुर, वादन में प्रथम स्थान ब्रह्मपारा अंबिकापुर, एकल गायन में प्रथम स्थान ब्रह्मपारा अंबिकापुर तथा सामूहिक गायन में प्रथम स्थान ब्रह्मपारा को प्राप्त हुआ।

इसी तरह उच्चतर माध्यमिक स्तर पर सामूहिक नृत्य में प्रथम स्थान कन्या उदयपुर, एकल नृत्य में प्रथम स्थान बालक बतौली, लघु नाटिका में प्रथम स्थान ब्रह्म पारा अंबिकापुर, एकल वादन में प्रथम स्थान ब्रह्मपारा अंबिकापुर तथा एकल गायन में प्रथम स्थान देवगढ़ सीतापुर तथा सामूहिक गायन में प्रथम स्थान ब्रह्मपारा अंबिकापुर को प्राप्त हुआ। निर्णायक समिति में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबिकापुर के व्याख्याता शशि असाटी, साईं बाबा एक्सीलेंस विद्यालय अंबिकापुर के संगीत शिक्षक भानु शंकर झा, एवं डीएवी भटगांव के संगीत शिक्षक राकेश जायसवाल शामिल थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47