Advertisement

Chhattisgarh News : नगरीय निकायों के चुनावों को देखते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के सर्वेक्षण की तिथि 15 जनवरी तक बढ़ाई गई

रायपुर : नगरीय निकायों के चुनावों को देखते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के सर्वेक्षण की तिथि 15 जनवरी तक बढ़ाई गई

रायपुर, 03 दिसंबर 2021नगरीय निकायों के चुनावों को देखते हुए राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के सर्वेक्षण की तिथि 15 जनवरी 2022 तक बढ़ा दी गई है। अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के सर्वेक्षण का कार्य एक सितम्बर 2021 से प्रारंभ है। जिसकी अंतिम तिथि 30 नवंबर 2021 नियत की गई थी. परन्तु नगरीय निकायों के निर्वाचन कार्य को देखते हुए सर्वे की तिथि बढ़ाई गई है। अब यह सर्वे कार्य 15 जनवरी 2022 तक किया जा सकेगा। इस संबंध में छत्तीसगढ़ क्वांटिफेयबल डाटा आयोग द्वारा सभी नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायत क्षेत्रों को सूचना जारी कर दी गई है कि सर्वे के अंतर्गत डाटा सत्यापन एवं पंजीयन का कार्य 15 जनवरी 2022 तक यथावत जारी रहेगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

ज्ञातव्य है कि अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के सर्वे हेतु चिप्स के द्वारा मोबाईल एप्स एवं वेब पोर्टल तैयार किया गया है। कोई भी व्यक्ति जो अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी में आता है, वह मोबाईल एप्प के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57