Advertisement

Chhattisgarh News : कोविड-19 से दिवंगतों के आश्रितों को आर्थिक सहायता के लिए 10.44 करोड़ रूपये जारी

arthik shayata

रायपुर : कोविड-19 से दिवंगतों के आश्रितों को आर्थिक सहायता के लिए 10.44 करोड़ रूपये जारी

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 12 जिलों को कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने राज्य आपदा मोचन निधि से 10 करोड़ 44 लाख रूपये की अतिरिक्त राशि जारी कर दी गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव श्री नीलम नामदेव एक्का ने जिला कलेक्टरों से कहा है कि अनुदान सहायता का वितरण डी.बी.टी. या संबंधित हितग्राही आश्रित के बैंक खाते में राशि जमा कर किया जाये।

 

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

    राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा कोविड-19 से मृत व्यक्तियों को आर्थिक सहायता हेतु राज्य आपदा मोचन निधि से अतिरिक्त, आबंटन दिया गया है। इसमें महासमुंद जिले को एक करोड़ 63 लाख 50 हजार रूपये, बस्तर को 38 लाख रूपये, और कोरिया जिले को 20 लाख रूपये की राशि आबंटित की गई है। इसी प्रकार जशपुर जिले को 29 लाख 50 हजार रूपये, मुंगेली को 65 लाख रूपये, कोरबा को एक करोड़ 13 लाख रूपये, बीजापुर को 7 लाख रूपये आबंटित किये हैं। कांकेर जिले को 24 लाख रूपये, बलौदाबाजार को एक करोड़ 50 हजार रूपये तथा दुर्ग जिले को तीन करोड़ 73 लाख रूपये की राशि आबंटित की गई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57