Advertisement

Surjpur News: सरगुजा ज्ञानोदय संस्था द्वारा “विश्व विकलांग दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया

सरगुजा ज्ञानोदय संस्था द्वारा “विश्व विकलांग दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ प्रत्येक वर्ष की भांति 03 दिसम्बर विश्व विकलांग दिवस के शुभ अवसर पर संस्था सरगुजा ज्ञानोदय एसोसिएशन द्वारा बिश्रामपुर में विगत् 25 वर्षों से संचालित श्रवण-बाधित बच्चों के विशेष आवासीय विद्यालय ज्ञानोदय मूक बधिर विद्यालय बिश्रामपुर में विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये । इस अवसर पर विद्यालय के संचालक विजयराज अग्रवाल भी उपस्थित थे । विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम श्रवणदिव्यांग बच्चों को उनके आयु वर्ग के हिसाब से अलग -अलग टीमों में बाँटा गया और उनके मध्य विभिन्न स्पर्द्धायें आयोजित की गई। छोटे बच्चों के आयु वर्ग में जलेबी दौड़, चम्मच-कंचे दौड़, ब्लाइंड दौड़ एवं 100मीटर की सामान्य दौड़ आयोजित की गई। बड़े आयु वर्ग में चम्मच-कंचे दौड़, ब्लाइंड दौड़, 100मीटर दौड़ एवं बैलून फोड़ों प्रतियोगितायें बालक-बालिका वर्ग में आयोजित की गई। उसके पश्चात बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत् आकर्षक समूह • नृत्यों की प्रस्तुति दी गई। प्रातः से प्रारंभ इन कार्यक्रमों के समापन के पश्चात समाज कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन सूरजपुर के संयुक्त तत्वाधान में जिला पंचायत संसाधन केन्द्र सूरजपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिये समस्त श्रवणबाधित बच्चे विद्यालय के स्टाफ के साथ सूरजपुर रवाना हुए। कलेक्टर जिला सूरजपुर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में भी ज्ञानोदय मूक बधिर विद्यालय के बच्चों द्वारा दो सामूहिक नृत्यों की प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं आमंत्रित दिव्यांगजनों द्वारा बहुत सराहा गया। कलेक्टर महोदय ने अपने उद्बोधन में विद्यालय के बच्चों की सांस्कृतिक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इन बच्चों के नृत्य को देखकर कहीं भी ऐसा नहीं लगा कि ये साउण्ड को सुन नहीं सकते या किसी भी प्रकार की इनमें अक्षमता है। अगर सही ढंग से प्रशिक्षित किया जाये और उनका सपोर्ट किया जाये तो उन्हें समाज की मुख्य धारा में शामिल किया जा सकता है। कलेक्टर महोदय द्वारा बच्चों को पुरूस्कृत भी किया गया। कलेक्टर महोदय द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त दिव्यांगजनों को कम्बल एवं श्रीफल देकर सम्मानीय किया गया। विश्व विकलांग दिवस पर बच्चों की सहभागिता एवं कौशल प्रदर्शन संचालक विजयराज अग्रवाल, विद्यालय के प्राचार्य अनवर हुसैन, स्पेशल एजुकेटर कुमारी खुशबू जायसवाल, श्रीमती रीना शाह, कु0 प्रदीपा तिग्गा,कु० सुलेख पैंकरा एवं कु० एश्वरी प्रजापति की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57